महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक के आगे बॉलीवुड एक्टर्स भी फेल, 44 की उम्र में दिखा 30s का चार्म

MS Dhoni: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी बहुत ही कम नजर आते हैं. फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए तरसते हैं. आईपीएल 2026 के दौरान वो बहुत ही कम मौकों पर ही नजर आए. जिसके बाद अब माही का एक नया लुक वायरल हुआ है.

MS Dhoni

Pic Credit- AI Generated

MS Dhoni: आईपीएल 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पूरा माहौल बनाया, लेकिन उसके बाद भी फैंस को निराशा ही मिली. दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी एक भी मुकाबले में खेलते हुए नहीं नजर आए. बीच आईपीएल में धोनी ने टीम का साथ छोड़ दिया था. जिसके बाद धोनी रांची में चले गए थे. अब झारखंड टी-20 लीग की भी शुरुआत हुई है. रांची के मैदान पर ये टूर्नामेंट खेला जा रहा है. जहां पर पहले ही दिन महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम में नजर आए. माही का नया लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. 

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक हुआ वायरल  

झारखंड टी-20 लीग को देखने के लिए दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम में पहुंचे. जहां पर वो झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य और पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम के साथ नजर आए. महेंद्र सिंह धोनी इस दौरान ब्लैक टीशर्ट पहने हुए नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने चश्मा भी लगाया था. जिसके कारण ही उनका ये नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. धोनी के स्टेडियम में आने से इस टूर्नामेंट के बारे में अब नेशनल लेवल पर और भी बातें शुरू हो गई है. धोनी संन्यास के बाद से अपना ज्यादातर समय रांची में ही बिताते हैं. जहां पर अक्सर रांची के स्टेडियम में अलग-अलग खेल खेलते हुए नजर आते हैं. धोनी का नया लुक फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है. 

विज्ञापन

आईपीएल 2027 में लौट सकते हैं धोनी 

आईपीएल 2026 में इंजरी के कारण महेंद्र सिंह धोनी ने एक भी मुकाबला नहीं खेला. जिसके कारण ही अब फैंस को उम्मीद है कि वो आईपीएल 2027 में चेन्नई के मैदान पर कम से कम एक मुकाबला खेलने के बाद ही संन्यास लेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मैनेजमेंट को भी भरोसा है कि धोनी अगले सीजन भी बतौर खिलाड़ी लौट सकते हैं. हालांकि फैंस इसके साथ ही उम्मीद लगा रहे हैं कि अगले सीजन वो ज्यादा फिट होकर लौटे. जिससे मैदान पर लंबे समय के बाद वो खेलते हुए नजर आए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ