---विज्ञापन---

क्या जापान के लिए खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली? आधिकारिक पोस्ट ने फैंस के उड़ा दिए होश 

Virat Kohli: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय के बाद ब्लू जर्सी में नजर आने वाले हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में किंग कोहली टीम इंडिया का हिस्सा हैं. इस बीच जापान क्रिकेट टीम ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. जिसमें कोहली जापान की जर्सी में नजर आ रहे हैं. आधिकारिक पोस्ट देखकर कोहली के फैंस के होश उड़ गए. 

---विज्ञापन---

Virat Kohli: क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली लंबे समय से ब्लू जर्सी में नहीं नजर आए हैं. जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर को होने वाले पहले वनडे मैच में नजर आएंगे. ब्लू जर्सी में नजर आने से पहले कोहली की पिंक जर्सी में एक तस्वीर वायरल हो रही है. जापान क्रिकेट टीम ने किंग कोहली की उनकी जर्सी में एक पोस्ट किया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के होश उड़ गए. आधिकारिक पोस्ट देख सभी सोचने पर मजबूर हो गए थे. 

विराट कोहली की जापान टीम ने पोस्ट की तस्वीर 

जापान क्रिकेट टीम ने अपनी पिंक जर्सी में विराट कोहली की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा ‘क्या हो अगर’. विराट कोहली की इस तस्वीर को देखकर एक बार तो फैंस के होश ही उड़ गए. फैंस को लगा कहीं संन्यास लेकर विराट कोहली जापान के लिए तो नहीं खेलने वाले. हालांकि ऐसा नहीं है, कोहली 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेलने वाले हैं. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले के बाद कोहली कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेले हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि कोहली टी20आई और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. इसी कारण पोस्ट पर फैंस ने आसानी से भरोसा कर लिया. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: ट्रॉफी और मेडल के बाद अब जीती हुई कार भी अभिषेक शर्मा के लिए बनी मुसीबत, भारत लाना हुआ मुश्किल, जानिए वजह 

फैंस का खत्म होने वाला है इंतजार 

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले के बाद से विराट कोहली मैदान पर नहीं नजर आए हैं. ऐसे में 19 अक्टूबर को फैंस का भी इंतजार खत्म होने वाला है. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके कारण ही फैंस को उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद है. ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2027 की भी तैयारी शुरू करने वाली है. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने अब रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान बना दिया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘मैं कप्तान बनना चाहता हूं’, रोहित शर्मा के ‘करीबी’ खिलाड़ी ने बताई दिली तमन्ना

First published on: Oct 05, 2025 04:38 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola