---विज्ञापन---

क्रिकेट

NEP vs ITA: इटली की ऐतिहासिक जीत, नेपाल को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से रौंदा

NEP vs ITA: इटली ने नेपाल को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से रौंद डाला. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की यह पहली जीत है. एंथनी और जस्टिन मोस्का की सलामी जोड़ी ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया.

Author Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 12, 2026 18:09
NEP vs ITA

NEP vs ITA: इटली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत का स्वाद चख लिया है. वानखेड़े के मैदान पर इटली की पहली जीत ऐतिहासिक बनी है. टीम ने एकतरफा मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से धो डाला. नेपाल से मिले 124 रनों के लक्ष्य को एंथनी और जस्टिन मोस्का की जोड़ी ने मिलकर सिर्फ 12.4 ओवर में ही चेज कर डाला. जस्टिन ने 44 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली, तो एंथनी ने सिर्फ 32 गेंदों में 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. इटली के क्रिकेटर्स के लिए यह पल बेहद खास है.

इटली की ऐतिहासिक जीत

124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत धमाकेदार रही. एंथनी और जस्टिन की सलामी जोड़ी ने नेपाल के गेंदाबजी अटैक से जमकर खिलवाड़ किया. जस्टिन-एंथनी के आगे नेपाल के बॉलर्स पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए और इन दोनों बल्लेबाजों ने वानखेड़े में जमकर तबाही मचाई.

जस्टिन ने 44 गेंदों में नाबाद 60 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 सिक्स जमाए. वहीं, एंथनी ने 193 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 32 गेंदों में 62 रनों की तूफानी तेज तर्रार पारी खेली. एंथनी ने तीन बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, जबकि 6 दफा उन्होंने बॉल को दर्शकों के बीच पहुंचाया.

---विज्ञापन---

कलुगामेज-मैनेंटी ने किया गेंद से कमाल

इससे पहले नेपाल का बैटिंग ऑर्डर इटली के गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. नेपाल की पूरी टीम सिर्फ 123 रन बनाकर सिमट गई. टीम की ओर से आरिफ शेख ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि कप्तान रोहित ने 14 गेंदों में 23 रन जड़े. इटली की तरफ से कलुगामेज ने कहर बरपाते हुए 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, बेन मैनेंटी बेहद किफायती रहे और उन्होंने 4 ओवर में महज 9 रन देकर 2 विकेट अपनी झोली में डाले.

First published on: Feb 12, 2026 05:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.