Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

क्या अभिषेक शर्मा की खराब परफॉर्मेंस का ईशान किशन ने उड़ाया मजाक? गंभीर की भी छूटी हंसी, वीडियो वायरल

IND vs SA T20 World Cup 2026 Super 8 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेड में टीम इंडिया अपना पहला ग्रुप-1 मैंच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली है. इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा अपने टीममेट्स को मोटिवेट करते दिखे, उस वक्त ईशान किशन की हंसी छूट गई.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 21, 2026 16:37
Abhishek Sharma Ishan Kishan

Ishan Kishan Laughs While Abhishek Sharma Motivates Team: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच से पहले एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान टीम को हिम्मत बढ़ाने वाली बातें कहीं. ये मैच रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. जिसका इंतजार हर भारतीय फैन बेसब्री से कर रहा है.

हसीं रोक नहीं पाए ईशान किशन

जब अभिषेक शर्मा टीम हडल में मोटिवेट करने वाली बातें कर रहे थे, तब उनके ओपनिंग पार्टनर ईशान किशन उनके ठीक बगल में खड़े थे. विकेटकीपर-बैटर अपने टीममेट की बातें बड़े ध्यान से सुन रहे थे. हालांकि वो उसी वक्त खुशमिजाज भी लग रहे थे. ईशान किशन अपनी हंसी कंट्रोल करने की बहुत कोशिश करते दिखे, जो उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से साफ दिख रहा था.

---विज्ञापन---

‘हम यहां सभी गेम जीतने आए हैं’

मोटिवेशन वाली बातचीत के दौरान अभिषेक शर्मा ने बताया कि कैसे इंडिया अब तक सभी गेम जीत रहा है, जो एक चैंपियन टीम की निशानी है. उन्होंने अपने टीममेट्स से एक-दूसरे की परफॉर्मेंस का मजा लेते रहने की अपील की और कहा कि वे सभी गेम जीतने आए हैं. उन्होंने कहा, ‘ये एक चैंपियन टीम की निशानी है. चलो बस एक-दूसरे के परफॉर्मेंस का लुत्फ लेते रहें. अभी हम यही सबसे अच्छी चीज कर रहे हैं. हम सभी गेम में जो एनर्जी दिखा रहे हैं, वो शानदार है. हम यहां सभी गेम जीतने आए हैं, तो चलो बस इसका मजा लेते रहें.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप बाद भी हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 2026 में बन रहे रहे हैं दिलचस्प समीकरण

लगातार 3 बार डक आउट

अभिषेक शर्मा अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने बेस्ट फॉर्म से बहुत दूर रहे हैं. उन्होंने जो 3 मैच खेले हैं, उनमें वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं, लगातार 3 बार डक पर आउट हुए हैं. बाएं हाथ के ये प्लेयर न सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छी शुरुआत करने के लिए बेताब होगा, बल्कि टूर्नामेंट के एक अहम फेज में अपनी फॉर्म भी वापस पाना चाहेगा.

First published on: Feb 21, 2026 04:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.