हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या IPL 2026 से पहले चोटिल हुए एमएस धोनी? ट्रेनिंग के बाद लंगड़ाते हुए आए नजर, VIDEO वायरल

MS Dhoni Seen Limping: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में फैंस एमएस धोनी को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को होगा. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धोनी लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. इसने धोनी के चोटिल होने को लेकर सवाल पैदा कर दिए हैं.

विज्ञापन
लंगड़ाते हुए दिखे एमएस धोनी

MS Dhoni Seen Limping: IPL 2026 की शुरुआत में अब एक हफ्ते का समय बचा हुआ है. टीमों ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. फैंस मुख्य रूप से चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि लगभग एक साल बाद महेंद्र सिंह धोनी दोबारा एक्शन में नजर आएंगे. हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एमएस धोनी लंगड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

क्या एमएस धोनी हैं चोटिल?

2023 के सीजन से ही एमएस धोनी घुटने की समस्या से परेशान हैं लेकिन वो IPL लगातार खेल रहे हैं. वो विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं. 2023 में एमएस धोनी ने घुटने की सर्जरी भी कराई थी. धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं करते हैं और ऋतुराज गायकवाड़ के पास ये बड़ी जिम्मेदारी है. हाल ही में प्रैक्टिस सेशन के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एमएस धोनी लंगड़ाते हुए चल रहे थे. साफ तौर पर नजर आ रहा था कि उनके पैर में थोड़ी समस्या थी. फैंस को इस बात की चिंता है कि कहीं धोनी चोटिल न हों, वरना फैंस को उन्हें दोबारा टीवी पर देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में CSK के खिलाफ नहीं खेलेंगे राजस्थान रॉयल्स के ये 5 खिलाड़ी! पहले मैच में बैठना पड़ सकता है बाहर

विज्ञापन

एमएस धोनी की जगह कौन करेगा कीपिंग?

एमएस धोनी अगर पूरी तरह फिट नहीं हैं और लंगड़ा रहे हैं, तो फिर शायद IPL 2026 में वो कीपिंग करते हुए नजर नहीं आएं. चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. एमएस अगर फिट नहीं हैं, तो वो संजू सैमसन को कीपिंग करने की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. पिछले साल रोहित शर्मा ने कुछ मैच बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले थे.

अब एमएस धोनी भी IPL 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नजर आ सकते हैं. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च 2026 को गुवाहाटी में होगा. इस मैच से पता चल जाएगा कि धोनी का IPL 2026 में क्या रोल रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में MI के लिए डेब्यू करेंगे ये 5 खिलाड़ी, रोहित-हार्दिक के साथ मिलकर मचाएंगे तहलका!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola