IPL 2026 में MI के लिए डेब्यू करेंगे ये 5 खिलाड़ी, रोहित-हार्दिक के साथ मिलकर मचाएंगे तहलका!

Players Who Will Debut for MI: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस पर सभी की नजर है. MI की जर्सी में क्विंटन डी कॉक, शरफेन रदरफोर्ड और मयंक मार्कंडेय दोबारा नजर आएंगे, वहीं कुछ नए प्लेयर्स को भी डेब्यू करने का चांस मिलेगा.

shardul thakur allah gazhanfar
1 / 6

Players Who Will Debut for MI: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. उनका पहला मैच 29 मार्च 2026 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाला है. MI ने पिछले 5 सालों से IPL ट्रॉफी पर कब्जा नहीं किया है. अब उनका लक्ष्य छठे खिताब पर होगा. मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम मजबूत की है. क्विंटन डी कॉक, शरफेन रदरफोर्ड और मयंक मार्कंडेय दोबारा MI के लिए खेलेंगे, वहीं कुछ प्लेयर्स पहली बार MI की जर्सी में IPL में खेलने उतरेंगे. आइए उन 5 प्लेयर्स के बारे में जानते हैं, जो IPL 2026 में MI के लिए डेब्यू करेंगे.

विज्ञापन

अल्लाह गजनफर

अल्लाह गजनफर2 / 6

अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था. हालांकि, चोटिल होने के कारण गजनफर पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे. मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन किया और अब IPL 2026 में वो इस टीम के लिए अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर3 / 6

शार्दुल ठाकुर मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हैं लेकिन उन्हें कभी मुंबई इंडियंस के लिए IPL में खेलने का चांस नहीं मिला था. LSG से ट्रेड के जरिए MI ने शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में जोड़ा. इस साल ठाकुर को मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने का चांस मिलेगा.

रघु शर्मा

रघु शर्मा4 / 6

विग्नेश पुथुर IPL 2025 के दौरान चोटिल हो गए थे. उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और रिप्लेसमेंट के रूप में मुंबई इंडियंस ने रघु शर्मा को अपने स्क्वाड में शामिल किया. उन्हें उस सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन MI ने उन्हें रिटेन किया है. अब IPL 2026 में वो मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर सकते हैं.

विज्ञापन

दानिश मलेवार

दानिश मलेवार5 / 6

दानिश मलेवार को मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था. घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के इस खिलाड़ी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, इसी वजह से उन्हें MI ने अपनी टीम में शामिल किया. अगर वो नेट्स में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो मुंबई इंडियंस उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दे सकती है.

मोहम्मद इजहार

मोहम्मद इजहार6 / 6

मुंबई इंडियंस ने लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. बिहार के इस तेज गेंदबाज ने पिछले कुछ समय में काफी प्रभावित किया है. पिछले साल MI ने अश्वनी कुमार को डेब्यू का मौका दिया था. इस बार वो मोहम्मद इजहार को भी आजमा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन