हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: सरफराज खान की पारी देख गदगद हुए विराट कोहली, फील्ड पर दिया रिएक्शन हुआ वायरल

IPL 2026 RCB vs CSK: आरसीबी के खिलाफ मैच में जहां एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के सभी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए तो वहीं सरफराज खान ने 200 की स्ट्राइक रेट से रन बना एक बार फिर से अपनी प्रतिभा दिखाई. उनकी इस पारी को देख विराट कोहली काफी खुश दिखे और फील्ड पर ही उनकी तारीफ कर डाली. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आईपीएल 2026 में लगातार तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके को आरसीबी के हाथों 43 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर खिसक चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं लेकिन सरफराज खान का बल्ला जमकर गरज रहा है. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच में भी कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. उनकी इस पारी को देख फील्डिंग कर रहे विराट कोहली काफी खुश नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विराट ने सरफराज की पारी को सराहा

251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआती बेहद ही खराब रही. 2 विकेट गिरने के बाद टीम के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे सरफराज खान ने कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 8 चौके तो वहीं 2 जबरदस्त छक्के निकले. उनकी इस 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी देख फील्डिंग कर रहे विराट कोहली काफी खुश नजर आए और उन्होंने सरफराज को इस पारी के लिए सराहा भी. विराट का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

सरफराज खान की हुई जबरदस्त वापसी

सरफराज खान को आईपीएल 2025 में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था. इसी साल वो टीम इंडिया से भी बाहर हुए और फिर उन्होंने अपनी वापसी की जबरदस्त कहानी लिखी. कड़ी मेहनत करते हुए उन्होंने अपनी फिटनेस में जबरदस्त सुधार किया और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया. इस बार के आईपीएल ऑक्शन में उन्हें चेन्नई की टीम ने मौका दिया. फ्रेंचाइजी ने उनको 75 लाख के बेस प्राइस पर ही खरीदा और अब वो ही टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं. इस आईपीएल के सीजन की शुरुआत से पहले सरफराज की जगह प्लेइंग 11 में नहीं बन पा रही थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL के इतिहास में पहली बार CSK के हालात हुए इतने खराब, नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola