IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आईपीएल 2026 में लगातार तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके को आरसीबी के हाथों 43 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर खिसक चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं लेकिन सरफराज खान का बल्ला जमकर गरज रहा है. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच में भी कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. उनकी इस पारी को देख फील्डिंग कर रहे विराट कोहली काफी खुश नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पवेलियन लौटते समय कोहली ने सरफराज को सीटी बजाकर उनकी बल्लेबाजी की सराहना की और ताली बजाई। कोहली का यह प्यारा सा भाव था। ❤️🙌🏻 pic.twitter.com/N7v5AVPvRz
---विज्ञापन---— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) April 5, 2026
विराट ने सरफराज की पारी को सराहा
251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआती बेहद ही खराब रही. 2 विकेट गिरने के बाद टीम के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे सरफराज खान ने कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 8 चौके तो वहीं 2 जबरदस्त छक्के निकले. उनकी इस 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी देख फील्डिंग कर रहे विराट कोहली काफी खुश नजर आए और उन्होंने सरफराज को इस पारी के लिए सराहा भी. विराट का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
सरफराज खान की हुई जबरदस्त वापसी
सरफराज खान को आईपीएल 2025 में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था. इसी साल वो टीम इंडिया से भी बाहर हुए और फिर उन्होंने अपनी वापसी की जबरदस्त कहानी लिखी. कड़ी मेहनत करते हुए उन्होंने अपनी फिटनेस में जबरदस्त सुधार किया और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया. इस बार के आईपीएल ऑक्शन में उन्हें चेन्नई की टीम ने मौका दिया. फ्रेंचाइजी ने उनको 75 लाख के बेस प्राइस पर ही खरीदा और अब वो ही टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं. इस आईपीएल के सीजन की शुरुआत से पहले सरफराज की जगह प्लेइंग 11 में नहीं बन पा रही थी.
ये भी पढ़िए- IPL के इतिहास में पहली बार CSK के हालात हुए इतने खराब, नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड










