Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 में बड़ा धमाका करने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल के इस महारिकॉर्ड को करेंगे चकनाचूर!

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत से पहले ही एक बार फिर से हर किसी की जुबान पर वैभव सूर्यवंशी का नाम आने लगा है. हर कोई उन्हें आईपीएल में खेलते देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहा है. ऐसे में उन्होंने अवॉर्ड शो में अपनी इच्छा जाहिर की है. इस बार उनके निशाने पर क्रिस गेल का एक महारिकॉर्ड होगा.

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 16, 2026 13:00

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट में उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी का नाम बीते एक साल में क्रिकेट जगत के हर सितारे की जुबान पर चढ़ा हुआ है. उन्होंने महज 14 साल की उम्र में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए हर किसी को अपना दीवाना बनाया है. अब आईपीएल के नए एडिशन में एक बार फिर से हर किसी की नजरें उनके ऊपर होंगी तो वहीं वैभव की नजर एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने पर रहेंगी. बीसीसीआई की तरफ से आयोजित नमन अवॉर्ड में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि वो क्रिस गेल के इस महारिकॉर्ड को चकनाचूर करना चाहते हैं. आइए आपको भी बताते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में…

आईपीएल 2026 में टूटेगा गेल का महारिकॉर्ड?

दुनियाभर में टीम इंडिया की जर्सी में अपनी छाप छोड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज दूसरा शतक जड़ चुके हैं. इस बार वो क्रिस गेल के 175 रनों वाले रिकॉर्ड को तोड़ने का मन बना रहे हैं. बीसीसीआई की तरफ से आयोजित नमन अवॉर्ड में उन्होंने सबके सामने इस बात को कहा भी है.

---विज्ञापन---

वैभव से सवाल पूछा गया कि वो किस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे इसके लिए उनको 3 ऑप्शन भी दिए गए. वैभव ने इसमें से क्रिस गेल के एक पारी में सबसे ज्यादा रनों वाले रिकॉर्ड को चुना. आईपीएल के इस एडिशन में वो ये कारनामा कर भी सकते हैं.

---विज्ञापन---

राजस्थान के लिए खेलेंगे वैभव

आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा था. उन्होंने टीम के लिए 7 मैच खेले जिसमें उन्होंने 206 से ज्यादा के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 36 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1 शतक तो वहीं एक अर्धशतक भी जड़ा था. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि उन्होंने उस सीजन में चौकों से ज्यादा छक्कों की बरसात की थी.

ये भी पढ़िए- एमएस धोनी या रोहित शर्मा, IPL इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तान कौन? पूर्व क्रिकेटर ने चुना अपना फेवरेट

First published on: Mar 16, 2026 01:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.