Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

धमाकेदार पचासा जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे दिया फ्लाइंग किस? वीडियो हो गया वायरल

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद वैभव सूर्यवंशी सभी की नजरों में आ गए थे. आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में भी सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वो अब फैंस के फेवरेट बन गए हैं. सोशल मीडिया पर उनको लेकर बड़ी चर्चा चल रही है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 31, 2026 20:24
vaibhav suryavanshi flying kiss
vaibhav suryavanshi flying kiss

Vaibhav Suryavanshi: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मुकाबले में फ्रेंचाइजी के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम बहुत ही आसानी के साथ जीत गई. जीत दर्ज करने के बाद सोशल मीडिया पर सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिल रहा है. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वैभव ड्रेसिंग रूम में घुसने से पहले फ्लाइंग किस देते हुए नजर आ रहे हैं. सभी जानना चाहते हैं कि सूर्यवंशी किसे फ्लाइंग किस दे रहे हैं. 

वैभव सूर्यवंशी ने किसे दिया फ्लाइंग किस? 

सीएसके के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में ही पचासा जड़ा दिया था. उन्होंने इस मैच में 17 गेंदों में 52 रन बनाए. इस दौरान 5 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. मैच खत्म होने के बाद वैभव मस्ती के मूड में नजर आए. वो अपने साथी सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे. उस समय कैमरा उनका पीछा कर रहा था. ऐसे समय में उन्होंने पीछे मुड़कर कैमरे को फ्लाइंग किस दिया. उनका ये वीडियो राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. कैमरे के साथ सूर्यवंशी का बांड बहुत ही अच्छा है. सूर्यवंशी अपने भोलेपन के कारण भी फैंस के फेवरेट बनते जा रहे हैं. राजस्थान की टीम भी उनके वीडियो ज्यादा शेयर करती है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई की इस बात से मायूस हुए सौरव गांगुली, टेस्ट मैच को लेकर कही बड़ी बात

---विज्ञापन---

फॉर्म को रखना होगा बरकरार 

टूर्नामेंट की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी ने बहुत अच्छी की है. अब उन्हें इसी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना होगा. अगर वो ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो जल्द ही उन्हें टीम इंडिया के लिए भी खेलने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा फ्रेंचाइजी को भी वो आसानी के साथ नॉकआउट में भी पहुंचा सकते हैं. सूर्यवंशी पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में सामने वाली टीम पारी की शुरुआत से ही दबाव में रहती है. सूर्यवंशी के खिलाफ सभी फ्रेंचाइजियों को अपना प्लान बदलना होगा. 

ये भी पढ़ें: 3 शतक, 6 अर्धशतक…189.71 का स्ट्राइक रेट से वैभव ने उड़ाया गर्दा, पिछली 15 पारियों के आंकड़े कर देंगे हैरान

First published on: Mar 31, 2026 08:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.