हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं वैभव सूर्यवंशी? इंग्लिश दिग्गज के बयान से मची खलबली

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस सीजन जमकर गरज रहा है. पूरे क्रिकेट जगत में हर तरफ उनके नाम की चर्चा हो रही है. इसी बीच इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने उनके लिए एक बड़ी बात कही जिसमें वो मुंबई में शामिल होने की बात भी कह रहे हैं.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरज रहा है. 15 साल की उम्र में वो दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. राजस्थान की टीम ने उनको साल 2025 में हुए मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ में खरीदा था. हर मैच से पहले उनको लेकर जबरदस्त चर्चा होती है और वो टूर्नामेंट में लगातार रनों का अंबार लगाते जा रहे हैं. उनके चलते ही टीम इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है खिताब के लिए भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है. इसी बीच इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज ने उनको लेकर एक बयान दिया है, जिसको लेकर खलबली मच गई है. 

मुंबई इंडियंस में चले जाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में जोस बटलर से बात करते हुए कहा, “राजस्थान रॉयल्स की स्काउटिंग टीम ने जो भी किया वो बिल्कुल सही था. मुझे अभी भी याद है कि जब उनको ऑक्शन में साइन किया गया था तो वो 14 साल के थे या फिर शायद 13 साल के…इतने कम उम्र के लड़के को टॉप-फ्लाइट डोमेस्टिक क्रिकेट में लेना मुझे काफी अजीब लगा था. ऐसा नहीं है कि आप उसे हमेशा के लिए साइन कर सकते हैं वो कभी भी मुंबई इंडियंस या किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए जा सकते हैं.”

जमकर गरज रहा वैभव का बल्ला

वैभव सूर्यवंशी को साल 2025 में आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला था लेकिन वो सभ मैच नहीं खेल पाए थे. उन्हें टीम की तरफ से 7 मैचों में 252 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला था. इस सीजन उन्होंने 9 मैचों में खेलते हुए 400 रन बनाए हैं और वो ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.44 का रहा है. इस दौरान उनका औसत 238.09 का स्ट्राइक रेट रहा है. वो फ्रेंचाइजी के लिए सलामी बल्लेबाजी कर रहे है और बेहतरीन रंग में नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: LIVE मैच में सिगरेट पीना रियान पराग को पड़ा भारी, BCCI ने ठोक दिया भारी जुर्माना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola