IPL 2026: LIVE मैच में सिगरेट पीना रियान पराग को पड़ा भारी, BCCI ने ठोक दिया भारी जुर्माना
IPL 2026: रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में ई सिगरेट पीना भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है. बीसीसीआई ने उनके ऊपर फाइन लगा दिया है. बोर्ड की तरफ से उनके ऊपर कितना फाइन लगाया है. पढ़िए पूरी खबर

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग करना भारी पड़ गया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान वो ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हो गए थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा था. इसी बीच अब बीसीसीआई ने उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है और उनकी इस हरकत के लिए उनके ऊपर भारी जुर्माना ठोक दिया है. आइए आपको भी बताते हैं उन पर कितना फाइन लगा है.
25 फीसदी मैच फीस का लगा जुर्माना
2 / 6रियान पराग को ड्रेसिंग रूम के अंदर सिगरेट पीना भारी पड़ा है. बीसीसीआई ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना ठोक दिया है. ऐसा करना आईपीएल के नियमों का उल्लंघन है, जिसके चलते उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया है.
LIVE मैच के दौरान पी सिगरेट
3 / 6राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर के दौरान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए थे, तब ही वो कैमरे में वेप स्मोकिंग करते हुए देखे गए. उनकी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर हड़कंप मच गया था.
भारत में अवैध है ई-सिगरेट
4 / 6भारत में ई-सिगरेट खरीदना, बेचना और इस्तेमाल करना पूरी तरह से अवैध है. भारत सरकार के नियम के तहत अगर कोई ऐसा करता पकड़ा जाता है तो उसको जेल की सजा भी हो सकती है तो वहीं 1 लाख तक का जुर्माना भी लगाया जाता है.
बैन से बच गए पराग
5 / 6सोशल मीडिया पर लगातार इसको लेकर बात चल रही थी रियान पराग को इस नियम के उल्लंघन के लिए मैच से बैन भी हो सकता था लेकिन फिलहाल वो हल्के में छूटते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में वो टीम के लिए अब अगले मैच में कप्तानी करते हुए दिखेंगे.
नहीं चल रहा पराग का बल्ला
6 / 6रियान पराग इस सीजन बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप नजर आ रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए खेले 9 मैचों में महज 117 रन बनाए हैं. हालांकि, टीम कमाल की लय में नजर आ रही है और लगातार जीत दर्ज कर रही है.