हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बाद इस टीम से भी T20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम है दौरा

Team India: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद से सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में नजर आ रहे हैं. इस लीग के खत्म होने के बाद से ही टीम इंडिया बैक टू बैक सीरीज खेलने वाली है. साल 2026 में अब टीम इंडिया के खाते में एक और टी-20 सीरीज जुड़ गई है.

विज्ञापन
Team India

Team India: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भारतीय टीम को आराम नहीं मिलने वाला है. टीम इंडिया बैक टू बैक सीरीज खेलती हुई नजर आएगी. बीसीसीआई इसके साथ ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को भी जारी रखना चाहता है. जिसके कारण ही अब जुलाई में टीम इंडिया एक और बड़ी सीरीज खेल सकती है. बीसीसीआई वर्ल्ड कर की तैयारियों को ध्यान में रखकर ये फैसला करने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सीरीज इंग्लिश दौरे के बाद खेली जा सकती है. 

टीम इंडिया एक और सीरीज खेलने को है तैयार 

क्रिकेट फाइनेंशियल जर्नल की एक रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 के अंत में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल सकती है. हालांकि अब तक इस बारे में बीसीसीआई ने कोई भी बयान नहीं दिया है. खबरों के मुताबिक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के कारण बीसीसीआई यह फैसला करना चाहती है. दरअसल अगला वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे, नामीबिया और साउथ अफ्रीका में खेला जाना है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ी जिम्बाब्वे का दौरा करके वहां की परिस्थितियों के बारे में समझना चाहेंगे. भारतीय टीम पिछले 4 साल में 2 दौरे जिम्बाब्वे के कर चुकी है. ये तीसरा दौरा हो सकता है. जहां पर टीम इंडिया के चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को आजमाना चाहेंगे. खासकर ऐसे खिलाड़ियों को इस दौरे पर मौका मिलेगा, जो टी-20 के साथ ही साथ वनडे में भी खेलते हुए नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें: धमाकेदार पचासा जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे दिया फ्लाइंग किस? वीडियो हो गया वायरल

विज्ञापन

बीसीसीआई कर रही है तैयारी 

आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलने वाली है. जिसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी. वहीं जून के अंत और जुलाई के स्टार्ट में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. वहीं बात जिम्बाब्वे टीम की करें तो वो 2027 के जनवरी में भारत दौरे पर आने वाली है. जहां पर टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस वनडे सीरीज का शेड्यूल बीसीसीआई पहले ही रिलीज कर चुकी है. 

ये भी पढ़ें: क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया चैंपियन RCB में क्या है खास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola