Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने शानदार शुरुआत की है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को धमाकेदार शुरुआत मिली है. उस जीत में भी फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली का अहम योगदान रहा था. टीम के मैच विनर ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने अब विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में हुए बदलाव को लेकर भी खुलकर बात की है.
विराट कोहली को लेकर बोले क्रुणाल पांड्या
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को विराट कोहली की वजह से भी पहचाना जाता है. क्रुणाल पांड्या ने अब इसके बारे में बात की है. आरसीबी के पॉडकास्ट पर किंग कोहली के बारे में बात करते हुए क्रुणाल ने कहा, ‘विराट सबसे बेहतरीन उदाहरण है कि आपके भीतर कितनी भूख है. आप विराट में वो देख सकते हैं कि उन्हें किस तरह जीत चाहिए. अगर विराट कोहली किसी भी सदी में पैदा हुए होते तो भी वो महान ही होते. फिलहाल उनकी टक्कर किसी से नहीं है.’
टीम इंडिया में वापसी को लेकर बात करते हुए क्रुणाल पांड्या ने कहा, ‘फ्रेंचाइजी क्रिकेट में चाहे जो भी हो लेकिन मैं अभी भी टीम इंडिया के लिए खेलना चाहता हूं. दिन के अंत में हर कोई भारत के लिए खेलना चाहता है. मुझे लगता है कि मुझे जब भी मौका मिला है मैंने टी20 और वनडे में अच्छा किया है. ऐसे में मेरा अभी भी गोल भारत के लिए ही खेलना है.’
𝗞𝗿𝘂𝗻𝗮𝗹 𝗣𝗮𝗻𝗱𝘆𝗮 𝗼𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗠𝗶𝗰 🎙️: 𝗨𝗻𝗳𝗶𝗹𝘁𝗲𝗿𝗲𝗱. 💪🔥
KP talks about his children, support from his wife, and his batting skills. 🫶
He also touches upon competition in the IPL, praises Captain Rajat and our hardworking support staff, on @bigbasket_com… pic.twitter.com/vxtGdmS5F4---विज्ञापन---— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 31, 2026
ये भी पढ़ें: धमाकेदार पचासा जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे दिया फ्लाइंग किस? वीडियो हो गया वायरल
आरसीबी में हुए बदलाव को लेकर बोले क्रुणाल पांड्या
पिछले सीजन से आरसीबी की टीम बहुत ज्यादा बेहतर नजर आ रही है. जिसके कारण ही हर फ्रेंचाइजी ज्यादा सावधानी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उतरती है. जिसके बारे में क्रुणाल पांड्या ने कहा, इस साल हमारी टीम का वातावरण काफी शांत है. पिछले साल नई टीम थी और हर किसी को एक दूसरे को जानने का मौका मिला. इस साल सभी को अपना रोल अच्छे से पता है. हर कोई अपनी ताकत और कमजोरी जानता है. रजत ने काफी कमाल का काम किया है. जिस तरह उन्होंने इस टीम की पिछले साल कप्तानी की वो स्पेशल था.’
ये भी पढ़ें: बीसीसीआई की इस बात से मायूस हुए सौरव गांगुली, टेस्ट मैच को लेकर कही बड़ी बात










