IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2026 में अच्छी शुरुआत मिली थी. हालांकि दूसरे मुकाबले में टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब मुंबई की टीम तीसरा मुकाबला खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंच गई है. जहां पर उनका सामना राजस्थान रॉयल्स की टीम से होने वाला है. इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और टीम के 2 स्टार खिलाड़ियों के साथ मां कामाख्या मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं.
मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रोहित शर्मा
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें 7 अप्रैल 2026 को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होने वाली हैं. जहां पर मुंबई की टीम कमबैक करने का पूरा प्रयास करेगी. इस मुकाबले से ठीक पहले फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और शार्दुल ठाकुर मां कामाख्या मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे. शार्दुल ठाकुर के साथ उनकी पत्नी और बच्चा भी था. इन सभी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. तिलक वर्मा को अक्सर मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा सकता है. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने हाल के समय में मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उन्हें कमाल का प्रदर्शन करना होगा.
Rohit Sharma and Tilak Varma visited at the Kamakhya Temple to seek blessings. 🙏 (PTI).
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 6, 2026
pic.twitter.com/Imi49PFQqI
ये भी पढ़ें: कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? टैटू वाली वायरल तस्वीर से जुड़ गया नाम!
बल्ले से रोहित को मचाना होगा धमाल
अब तक खेले दोनों मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले से रन देखने को मिले हैं. इसी फॉर्म को हिटमैन आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे. जिससे टूर्नामेंट के बाद होने वाली वनडे सीरीज में भी उन्हें खेलने का मौका मिले. फिलहाल बीसीसीआई के चयनकर्ता उनकी फॉर्म पर नजर बनाए हुए हैं. शार्दुल ठाकुर पहले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे. ऐसे में वो तीसरे मैच में भी छाप छोड़ना चाहेंगे. वहीं तिलक वर्मा कमबैक करना चाहेंगे. दिल्ली के खिलाफ वो खाता भी नहीं खोल पाए थे.
ये भी पढ़ें: दिन में जागते हुए भी सपने देख रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नक़वी, IPL और PSL को लेकर दे दिया अजीबोगरीब बयान










