IPL 2026: सीएसके के लिए सालों तक खेलने वाले दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब ट्रेड के कारण राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के थलापति जडेजा के जाने से फैंस बहुत ज्यादा नाराज हैं, वो इस फैसले के पीछे का कारण भी जानना चाहते हैं. फैंस के इन सभी सवालों का जवाब अब खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया है. सीएसके ने अपने थलापति को बाहर करने के पीछे का अब कारण बता दिया है. 5 बार की चैंपियन चेन्नई को मजबूरी में बदलाव करना पड़ा.
चेन्नई सुपर किंग्स ने बताई क्या थी मजबूरी
सीएसके के फैंस रवींद्र जडेजा को प्यार से थलापति कहते हैं. ऐसे में उनको ट्रेड करने के फैसले पर मैनेजमेंट ने कहा, ‘किसी भी टीम के सफर में बदलाव कभी आसान नहीं होता. रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी को, जो एक दशक से भी ज्यादा समय से फ्रेंचाइजी का अभिन्न अंग रहे हैं और सैम कुरेन को टीम से बाहर करना टीम के इतिहास में हमारे द्वारा लिए गए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था. यह निर्णय जडेजा और कुरेन दोनों के साथ आपसी समझ से लिया गया. हम जडेजा के असाधारण योगदान और उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत के लिए बहुत आभारी हैं. हम जडेजा और कुरेन दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं.’
ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा के IPL ट्रेड पर फैंस आगबबूला, CSK पर जमकर निकाली भड़ास, कहा- शर्म करो
संजू सैमसन को लेकर भी बोली सीएसके मैनेजमेंट
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है. संजू के टीम में आने से चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप ऑर्डर अब बहुत ज्यादा मजबूत हो गया है. संजू का स्वागत करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने कहा, ‘हम संजू सैमसन का भी स्वागत करते हैं, जिनका स्किल और उपलब्धियां हमारी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करती हैं. यह निर्णय बहुत सोच-समझकर, सम्मानपूर्वक और भविष्य को देखते हुए लिया गया है.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान हुई इंजरी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines