हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: लगातार 6 हार के बाद भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स, जानिए क्या बन रहे हैं समीकरण

IPL 2026: आईपीएल 2026 का जब आधी सीजन पूरा हुआ, तो पंजाब किंग्स ने 7 मुकाबले खेले थे. जिसमें उनकी टीम को एक भी मैच में हार नहीं मिली. वहीं उसके बाद अब उनकी टीम लगातार 6 मुकाबले हार गई है. हालांकि उसके बाद भी पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं.

विज्ञापन
Punjab Kings IPL 2026

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम पहले 7 में से 6 मुकाबले जीती. वहीं 1 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. जिसके बाद फ्रेंचाइजी लगातार 6 मुकाबला हार गई है. ऐसे में अब फ्रेंचाइजी 13 मैचों के बाद इतने ही अंकों के साथ चौथे स्थान पर नजर आ रही है. अब पंजाब किंग्स की सिर्फ 15 अंकों तक ही पहुंच सकती है. हालांकि उसके बाद भी पंजाब की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच सकती है. इसके पीछे का समीकरण भी अब सामने आ गया है.  

पंजाब किंग्स की टीम को दर्ज करनी होगी जीत 

आईपीएल 2026 में अपना आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स की टीम 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी. इस मुकाबले में पंजाब की टीम को जीत दर्ज करनी होगी. जिससे वो 15 अंकों तक पहुंच सके. उसके बाद पंजाब किंग्स की टीम को दुआ करनी होगी की राजस्थान रॉयल्स की अपने अगले 3 में से 2 मुकाबले हार जाए. इसके अलावा वो चाहेंगे की चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कम से कम 1-1 मुकाबला हार जाए. ऐसी स्थिति में पंजाब की टीम चौथे नंबर पर रहकर प्लेऑफ में पहुंच सकती है. वहीं अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम 3 में से 1 मुकाबला ही हारे तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने बाकी के 2 मैच हार जाए. ऐसी स्थिति में भी पंजाब किंग्स की टीम क्वालिफाई कर सकती है.  

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ दिया डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड

विज्ञापन

आरसीबी की टीम कर चुकी है क्वालिफाई 

टूर्नामेंट में अब तक 61 मैच पूरे खेले जा चुके हैं. फिलहाल सिर्फ आरसीबी की टीम ही क्वालिफाई कर सकी है. अभी 3 टीमों के पास ये मौका है. गुजरात टाइटंस की टीम फिलहाल 16 अंकों पर है ऐसे में वो भी आसानी के साथ दूसरी टीम बन सकती है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में फिलहाल रेस में आगे नजर आ रही है. हालांकि बचे हुए 3 स्थानों के लिए अभी 7 टीमों के बीच रेस चल रही है. दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी प्लेऑफ के रेस में बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB: थलापति विजय के स्टाइल में वेंकटेश अय्यर ने किया सेलिब्रेट, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola