विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ दिया डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और इतिहास रच दिया. उन्होंने इस मैच में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी पारी के दौरान किंग कोहली ने कई रिकॉर्ड चकनाचूर किए.

Cricket News - 2026-05-17T170214.089
1 / 6

आईपीएल 2026 में 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी पहले बल्लेबाजी कर रही है. विराट कोहली ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरकर कमाल कर दिया. उन्होंने धांसू पारी खेली. कोहली ने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया.  

विज्ञापन

विराट कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने रचा इतिहास2 / 6

विराट कोहली अब पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोहली ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ा कारनामा

पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ा कारनामा3 / 6

विराट कोहली ने अब तक पंजाब किंग्स के खिलाफ 1189 रन बना दिए हैं. इससे पहले पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था. उन्होंने 1134 रन बनाए थे. लेकिन विराट अब पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ये भी पढ़ें: ‘एक भी बल्लेबाज की स्ट्राइक रेट 200 के पार नहीं’ हार के बाद GT को किसने लगाई लताड़?

विराट कोहली के नाम ये रिकॉर्ड भी

विराट कोहली के नाम ये रिकॉर्ड भी4 / 6

पंजाब किंग्स के अलावा विराट कोहली सीएसके के खिलाफ भी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने सीएसके के खिलाफ 1174 रन बनाए हैं. इसके अलावा केकेआर के खिलाफ भी विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 1126 रन बनाए हैं. ये भी पढ़ें: IPL 2026: RCB के कप्तान को लेकर आई बड़ी फिटनेस अपडेट, जानिए कब करेंगे वापसी

विज्ञापन

दिल्ली के खिलाफ भी बड़ा कारनामा

दिल्ली के खिलाफ भी बड़ा कारनामा5 / 6

दिल्ली के खिलाफ भी विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ 48.83 की औसत के साथ 1172 रन बनाए हैं.

58 रनों की शानदार पारी

58 रनों की शानदार पारी6 / 6

पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली ने 37 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली. इसके अलावा उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. उनका स्ट्राइक रेट 156.76 का रहा. किंग कोहली आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वह आईपीएल इतिहास में 9 बार 500 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन