PBKS vs GT: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला खेला गया. महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने कूपर कोनोली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया. पंजाब ने जीत के साथ अपना खाता खोला है.
गुजरात टाइटंस की टीम ने बनाया सम्मानजनक स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. साई सुदर्शन सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों में 39 रनों की अहम पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 33 गेंदों में 38 रन बनाए. बाद में ग्लेन फिलिप्स ने भी 25 रन तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 18 रन जोड़े. अंत में राहुल तेवतिया ने भी 11 रन जोड़े. जिसके कारण ही गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं युजवेंद्र चहल ने 4 ओवरों में सिर्फ 28 रन देकर 2 विकेट झटके. मार्को यानसेन को भी 1 विकेट मिला.
🚨 PUNJAB KINGS BEAT GUJARAT TITANS 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 31, 2026
– Cooper Connolly is the hero, on his IPL debut, he has played an unbelievable innings.
Shreyas Iyer Army has arrived in IPL 2026. pic.twitter.com/lRNbfH2jOx
ये भी पढ़ें: धमाकेदार पचासा जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे दिया फ्लाइंग किस? वीडियो हो गया वायरल
कूपर कोनोली के दम पर जीती पंजाब किंग्स
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. प्रियांश आर्या सिर्फ 7 रनों पर ही पवेलियन लौट गए. विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 18 रन बनाए. आईपीएल में डेब्यू कर रहे युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी की. कूपर ने एक छोर को संभालते हुए 44 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही पंजाब की टीम आखिरी ओवर में 3 विकेट से जीत सकी. गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया चैंपियन RCB में क्या है खास










