Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

KKR vs PBKS: बारिश ने बिगाड़ दिया पंजाब किंग्स का खेल! इंद्र देव ने बचाई कोलकाता की लाज

KKR vs PBKS: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने थी. मुकाबले में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. जिसके कारण ही पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है.

Author
Written By: Aditya Updated: Apr 6, 2026 23:35
KKR vs PBKS
KKR vs PBKS

KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया. मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. 3.4 ओवरों में केकेआर की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 25 रन बनाए थे. उस समय बारिश आ गई और फिर रुकी नहीं. जिसके कारण ही अंत में अंपायरों ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया. इस मैच के रद्द होने से पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा.

बारिश ने बिगाड़ दिया पंजाब किंग्स का खेल 

टॉस हारने के बाद पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने मैच में बहुत ही शानदार शुरुआत की थी. सिर्फ 25 रनों पर ही कप्तान फिन एलन और कैमरून ग्रीन जैसे स्टार खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे. ऐसे में अगर बारिश के कारण मुकाबला सिर्फ 5 ओवर का होता, तो केकेआर की टीम को सिर्फ 8 गेंदें ही और खेलने को मिलती. ऐसे में उनकी हार लगभग तय नजर आ रही थी. हालांकि मैच नहीं होने से कोलकाता की टीम को 1 अंक मिल गया. उनके ऊपर लगातार तीसरा मैच हारने का खतरा मंडराने लगा था. वहीं पंजाब किंग्स के पास बैक टू बैक तीसरे मैच में जीत दर्ज करने का मौका था, लेकिन बारिश के कारण वो ऐसा नहीं कर सके. ऐसे में मैच रद्द होने से श्रेयस अय्यर की टीम ज्यादा निराश होगी. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच कामाख्या माता के दर्शन करने पहुंचे रोहित शर्मा, तिलक वर्मा भी आए नजर 

---विज्ञापन---

अब लखनऊ से भिड़ेगी केकेआर 

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना अगला मुकाबला 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी. ये मुकाबला भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ही खेला जाएगा. ऐसे में केकेआर की टीम उम्मीद करेगी कि उस दिन बारिश उनका खेल नहीं बिगाड़े. वहीं पंजाब किंग्स की टीम अपना अगला मुकाबला 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. ये मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. ये मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है.

ये भी पढ़ें: PSL 2026: साहिबजादा फरहान की तूफानी फिफ्टी ने तय की मुल्तान सुलतांस की जीत, रावलपिंडीज को मिली करारी हार

First published on: Apr 06, 2026 11:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.