Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: KKR के खिलाफ LSG के लिए अर्जुन तेंदुलकर कर सकते हैं डेब्यू, खतरनाक वीडियो से मिल गया इशारा!

Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर को अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है. वो इस साल LSG टीम का हिस्सा हैं और शानदार लय में नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि अर्जुन को KKR के खिलाफ अगले मैच में डेब्यू करने का चांस मिल सकता है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Apr 7, 2026 15:00
Arjun Tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया गदर

Arjun Tendulkar: IPL 2026 में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी नई शुरुआत की है. सालों तक मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहने के बाद अब वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे का हिस्सा बन चुके हैं. LSG ने IPL 2026 में अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक में उन्हें जीत मिली है. अर्जुन तेंदुलकर को अब तक LSG के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है लेकिन हालिया वीडियो से इशारा मिल रहा है कि अगले ही मैच में अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू हो सकता है. वो शानदार लय में नजर आ रहे हैं.

अर्जुन तेंदुलकर ने नेट्स में मचाया गदर

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास कई शानदार तेज गेंदबाज हैं. इसी वजह से अर्जुन तेंदुलकर को अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है. हालांकि, तेंदुलकर नेट्स में लगातार यह साबित कर रहे हैं कि वे खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हाल ही में LSG ने अर्जुन के प्रैक्टिस सेशन से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया है. इसमें तेंदुलकर LSG के बल्लेबाजों को गेंद डाल रहे हैं. उन्होंने अपनी सटीक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को चारों खाने चित कर दिया और फिर अब्दुल समद के खिलाफ भी तीखी यॉर्कर डाली. दोनों ही बल्लेबाजों के पास अर्जुन की गेंद का कोई जवाब नहीं था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: CSK का धमाकेदार कमबैक तय! इस दिन मैदान पर उतरेंगे एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस

---विज्ञापन---

डेब्यू करने का मिल सकता है मौका

अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक LSG के लिए डेब्यू नहीं किया है लेकिन अब उन्हें मौका मिल सकता है. इकाना स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है और अर्जुन की सटीक यॉर्कर टीम को अंतिम ओवरों में मदद कर सकती है. ऐसे में अर्जुन को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 9 अप्रैल को होगा. तेंदुलकर की लय को देखते हुए कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर उन्हें LSG के लिए डेब्यू का मौका दे सकते हैं. अर्जुन ने अब तक IPL में 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके हैं. देखना होगा कि LSG उन्हें मौका देती है या नहीं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: KKR के प्रदर्शन से गुस्सा हैं शाहरुख खान? मैनेजमेंट के साथ बातचीत के वीडियो ने मचाई हलचल!

First published on: Apr 07, 2026 03:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.