IPL 2025, Rohit Sharma: आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा ने फैंस को खूब निराश किया. पहले दो मैच में उनकी कहानी ‘आए राम गए राम’ जैसी रही. रोहित क्री पर आए और पहले ही ओर में चलते बने. चेन्नई के खिलाफ तो रोहित खाता भी नहीं खोल पाए थे, फिर जीटी के खिलाफ जैसे तैसे उन्होंने 2 चौके लगाकर खाता खोला, लेकिन वो उसी ओवर में विकेट भी खो बैठे. इसका असर ये हुआ कि टीम को दोनों मैचों में हार मिली.
16.30 करोड़ मिले, अब उठ रहे सवाल
लगातार 2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद अब रोहित शर्मा पर सवाल उठ रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि आखिरी 10 आईपीएल पारियों में रोहित का बल्ला खामोश रहा है. उनके आंकड़े हैरान कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 से पहले रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, लेकिन रोहित की फॉर्म अब टीम के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है.
IPL 2025 में रोहित का प्रदर्शन
- पहला मैच- 4 गेंद खेलकर शून्य पर आउट.
- दूसरा मैच- 4 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट.
पिछली 10 पारियों का खराब रिकॉर्ड
पिछली 10 पारियों में रोहित के आंकड़े देख फैंस चौंक रहे हैं. उन्होंने 10 पारियों में 154 रन किए हैं, जिनमें सिर्फ 1 अर्धशतक शामिल है. रोहित 6 बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. उन्होंने सिर्फ 2 बार 30+ रन बनाए हैं.
करियर में आंकड़े हैं शानदार, लेकिन हालिया फॉर्म बेहद खराब
रोहित शर्मा वैसे तो इस लीग के लीजेंड हैं. वो आईपीएल करियर में अब तक 6636 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 43 फिफ्टी हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन उनके कद और प्रतिभा के अनुरूप नहीं है.अब फैंस को उम्मीद है कि हिटमैन जल्द से जल्द फॉर्म में लौटे और मुंबई को छठा खिताब दिलाने के लिए जोर लगाएं.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: ‘महेंद्र सिंह धोनी को करनी चाहिए CSK की कप्तानी’, इस दिग्गज खिलाड़ी ने उठाई ये बड़ी मांग
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines