हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 खिलाड़ियों को किया रिलीज, हैरी ब्रूक का भी कटा पत्ता..देखें फाइनल स्क्वॉड

IPL 2024 Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का फाइनल स्क्वॉड आया सामने। आदिल रशीद और हैरी ब्रूक की हुई छुट्टी।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

IPL 2024 Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2024 ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा लेकिन आज उससे पहले सभी टीमों ने अपने-अपने फाइनल स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। रिलीज और रिटेन करने के बाद अब टीमों के फाइनल स्क्वॉड सामने आ रहे है। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने भी ऑक्शन से पहले अपने फाइनल स्क्वॉड का ऐलान किया है।

बता दें, हैदराबाद ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसमे सबसे बड़ा नाम हैरी ब्रूक का है। सनराइजर्स ने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन ही किया है। अब सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 34 करोड़ रुपये बचे है। ऑक्शन में इन पैसों को टीम खिलाड़ियों पर खर्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: LSG ने ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी को किया बाहर, नवीन उल हक पर लिया ये फैसला; देखें पूरी टीम

विज्ञापन

सनराइजर्स ने 6 खिलाड़ियों को किया रिलीज

बता दें, हैरी ब्रूक और आदिल रशीद दो ऐसे नाम जिनको रिलीज करके हैदराबाद ने फैंस को थोड़ा चौंकाया है। हालांकि विश्व कप 2023 में इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके बाद इनको टीम ने रिलीज करने का फैसला किया है।

ब्रूक को हैदराबाद ने 13.5 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था, लेकिन वह अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने 11 मैचों में 21 से ऊपर की औसत से केवल 190 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल था।

विज्ञापन

रिलीज खिलाड़ी: हैरी ब्रूक, सम्राट व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील और आदिल रशीद।

सनराइजर्स हैदराबाद का फाइनल स्क्वॉड: ऐडन मारक्रम, अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्रा सिंह यादव, नीतीश कुमार, शाहबाज अहमद, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वाशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक, फजलक फारुकी।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola