IPL 2024: LSG ने ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी को किया बाहर, नवीन उल हक पर लिया ये फैसला; देखें पूरी टीम

IPL 2024 Lucknow Super Giants Release Retention List: लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑक्शन से पहले अपनी टीम से आठ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

IPL 2024 Lucknow Super Giants Release Retention List

IPL 2024 Lucknow Super Giants Release Retention List

IPL 2024 Lucknow Super Giants Release Retention List: आईपीएल 2024 के रिलीज रिटेंशन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। अब सभी 10 टीमें अपनी फाइनल लिस्ट के साथ सामने आ गई हैं। इसी कड़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो टीम ने आठ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें एक ऐसे खिलाड़ी का नाम भी है जो टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी भी लगा चुका है। इसके अलावा सीनियर प्लेयर जयदेव उनादकट भी टीम से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन

नवील उल हक LSG के साथ बरकरार

साथ ही टीम ने रिटेन किया है 18 खिलाड़ियों को। वहीं एक नाम देवदत्त पडिक्कल का ऐसा है जिन्हें फ्रेंचाइजी ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था। वहीं पिछले सीजन विराट कोहली के साथ लड़ाई के बाद चर्चा में अफगान पेसर नवीन उल हक को भी फ्रेंचाइजी ने बरकरार रखा है। इसके अलावा काफी चर्चाएं थीं कि शायद दीपक हुड्डा और मार्कस स्टायनिस को रिलीज किया जा सकता है। लेकिन फ्रेंचाइजी ने ऐसा नहीं किया और इन्हें रिटेन किया है। साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके क्विंटन डी कॉक भी टीम का हिस्सा रहेंगे। युवा आयोष बडोनी पर भी सभी की नजरें होंगी।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template (3)

विज्ञापन

किसे किया रिलीज और रिटेन?

रिटेन- केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, मार्कस स्टॉयनिस, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, देवदत्त पडिक्कल (ट्रेड राजस्थान से), दीपक हुड्डा, काइल मायर्स, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड, युद्धवीर सिंह, मयंक यादव, यश ठाकुर।

विज्ञापन

रिलीज- जयदेव उनादकट, डैनियल सैम्स, मनन वोहरा, स्वप्निल सिंह, करन शर्मा, अर्पित गुलेरिया, श्रेयांश शेड्गे, करुण नायर।

विज्ञापन

https://twitter.com/LucknowIPL/status/1728766669630345257

LSG का कैसा रहा प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहली बार 2022 में शामिल हुई थी। पहले सीजन में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। लेकिन यहां टीम को हार मिली और उसे तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। फिर आईपीएल 2023 में टीम अपने नियमित कप्तान केएल राहुल के बिना ज्यादातर मुकाबले खेलने को मजबूर थी। फिर भी टीम ने क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया और प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन यहां भी उसे तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ