IPL 2024 Retention : बीते दिन 26 नवंबर को आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने-अपने रिलीज-रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। इस बार की रिलीज-रिटेन लिस्ट आने के बाद सभी टीमों में काफी फेरबदल देखने को मिलने वाला है।
कई टीमों ने अपने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया, जो उनको आईपीएल 2024 में थोड़ा भारी भी पड़ सकता है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया। जिसमे एक बड़ा गेंदबाज भी शामिल है जो अब विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में खतरनाक गेंदबाजी कर रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘हमारे लिए ये डील बिल्कुल..’ कैमरून ग्रीन की RCB में एंट्री पर टीम डायरेक्टर का बड़ा बयान
विजय हजारे ट्रॉफी में जयदेव उनादकट का धमाल
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिसमें गेंदबाज जयदेव उनादकट भी शामिल है। बता दें, जयदेव उनादकट ने लखनऊ के लिए आईपीएल के पिछले दो सीजन खेले है। पिछला सीजन जयदेव के लिए कुछ खास नहीं रहा था और उन्होंने सिर्फ 3 ही मैच खेले थे। जिसमें उनको एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ था। जिसके चलते इस बार टीम ने उनको रिलीज करने का फैसला किया। लेकिन इसी बीच अब जयदेव विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में धमाल मचा रहे हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में सौराष्ट्र और त्रिपुरा के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में जयदेव काफी शानदार गेंदबाजी की। जयदेव ने इस मैच में गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। भले ही वो टीम को जीत नहीं दिला सके हो लेकिन अपने प्रदर्शन से उन्होंने लखनऊ फ्रेंचाइजी को करारा जवाब दिया है।
इस मैच में जयदेव ने दो बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया। अब देखने वाली बात होगी कि आईपीएल 2024 ऑक्शन में कौन सी टीम जयदेव पर दाव खेलेगी। लखनऊ में से पहले जयदेव राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला करते था। जयदेव ने अभी तक आईपीएल में 94 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 91 विकेट अपने नाम किए है है।
संबंधित खबरें
6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
9 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
51 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines