IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। इससे पहले 26 नवंबर को सभी टीमों ने अपने-अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी थी। रिलीज और रिटेन की लिस्ट सामने आने के बाद अब बहुत से गेंदबाज ऐसे है जिनपर ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों की नजरे होने वाली है। इसमे सबसे ज्यादा विदेशी गेंदबाजों पर पैसों की बरसात होने वाली है। कुछ विदेशी तेज गेंदबाज ऐसे भी है जिनको सभी टीमे हर हाल में पाना चाहेंगी।
1. जोश हेजलवुड
जोश हेजलवुड को इस बार आईपीएल 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिलीज कर दिया है। जबकि जोश हेजलवुड आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करते आ रहे थे, ऐसे में उनको रिलीज कर देना कहीं न कहीं टीम पर सवाल भी खड़े कर रहा है। अब इस खिलाड़ी पर ऑक्शन में बढ़चढ़कर बोली लग सकती है। हर टीम में इस खिलाड़ी को अपने में शामिल करने होड दिखने वाली है। विश्व कप 2023 में भी हेजलवुड ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी। आईपीएल 2023 में जोश हेजलवुड को 3 ही मैच खेलने का मौका मिला था और वो 3 ही विकेट अपने नाम कतर पाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘मेरे पास आभार के अलावा…’ RCB से रिलीज होने पर स्टार गेंदबाज की पहली प्रतिक्रिया
2. मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की मौजूदा फॉर्म काफी शानदार है। विश्व कप 2023 में स्टार्क ने काफी खतरनाक गेंदबाजी की थी। अब अगर इस बार स्टार्क आईपीएल 2024 में हिस्सा लेना चाहते है तो उन पर भारी भरकम बोली लग सकती है। बता दें, स्टार्क ने अपना आखिरी आईपीएल साल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से ही खेला था। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो इस बार फिर से आरसीबी इस गेंदबाज पर बोली लगाकर टीम में शामिल कर सकती है।
3. जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के चलते पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर है। लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर लौटने वाले है। वही इस बार मुंबई इंडियंस ने भी उनको रिलीज कर दिया है। ऐसे में इस घातक गेंदबाज पर भी बढ़चढ़कर बोली लग सकती है। बता दें, चोट के चलते पिछले सीजन में जोफ्रा नहीं खेल पाए थे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
14 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
22 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
41 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines