नई दिल्ली: किंग कोहली ने गुरुवार को हैदराबाद में सन राइजर्स के खिलाफ शतक ठोक एक बार फिर आलोचकों को करारा जवाब दे दिया। हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम आरसीबी और कोहली-कोहली के नारों से गूंज उठा। कोहली जब ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे तो स्टेडियम में मौजूद उनके फैंस के दिलचस्प नजारे सामने आए। फैंस ने उन्हें भगवान की तरह पूजा, तो वहीं कोहली ने भी उन्हें खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किंग ने शतक ठोक उन्हें गदगद कर दिया।
फोटो और वीडियो बने सोशल मीडिया की सुर्खियां
हैदराबाद के फैंस के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन रहे हैं। एक ऐसा ही फोटो यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन रहा है। इस फोटो में विराट की जर्सी पहने एक फैन बिग स्क्रीन पर चल रहे कोहली के इंटरव्यू के दौरान हाथ जोड़कर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
https://twitter.com/imkevin149/status/1659394222552944640
कोहली ने जताया शुक्रिया
वहीं एक वीडियो ने भी सुर्खियां बटोर ली हैं। ये वीडियो उस वक्त का है, जब कोहली शानदार शतक बनाकर पवेलियन लौट रहे थे। स्लो मोशन में बने इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कोहली बाउंड्री लाइन के पास आए तो फैंस ने जोर-जोर से कोहली-कोहली चिल्लाना शुरू कर दिया। विराट ने भी उनका आभार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
https://twitter.com/KishorePKVK/status/1659251077513121792
किंग कोहली ने ऊपर की ओर देखा और फैंस का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान कई फैंस उन्हें सिर झुकाकर सलाम करते नजर आए। कोहली ने सेंचुरी के बाद एसआरएस के युवा खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ दिया तो वहीं ग्राउंड स्टाफ के साथ भी फोटो खिंचवाकर महफिल लूट ली। कोहली के लिए फैंस का ये प्यार तेजी से वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/im_nithinreddy/status/1659253161389969408
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1659454302539366400
https://twitter.com/BluntIndianGal/status/1659411879830392833
कोहली ने की हैदराबाद ऑडियंस की तारीफ
विराट कोहली ने हैदराबाद की ऑडियंस की तारीफ कर कहा- यहां की भीड़ गजब थी। ये मैंने फाफ को भी बताया। ऐसा लगा जैसे यह हमारे लिए घरेलू खेल था। वे मेरा नाम लेते हुए हमारी हौसला अफजाई कर रहे थे। मैंने किसी को मेरा समर्थन करने के लिए मजबूर नहीं किया है। यह एक अद्भुत स्थिति है कि आप इतने सारे लोगों को खुशी प्रदान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
2 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
3 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
4 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
4 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
5 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
6 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines