नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने कई आश्चर्यजनक शॉट लगाए। जिन्हें देख सचिन तेंदुलकर भी हैरान रह गए थे। सूर्यकुमार ने अब उस शॉट और तेंदुलकर के रिएक्शन पर रिएक्ट किया है।
मैंने वो शॉट कई बार अपने दिमाग में खेला है
इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले JioCinemas से बात करते हुए सूर्यकुमार ने इस शॉट पर खुलकर बात की। सूर्या ने कहा- मैंने वो शॉट कई बार अपने दिमाग में खेला है। मैं हमेशा मैदान के चारों ओर खेलने की कोशिश करता हूं। उस समय गेंद गीली थी और उनके पास बहुत कम विकल्प थे… मुझे पता था कि शमी यॉर्कर लेंथ के लिए जाएंगे और मैं उसके लिए तैयार था। मैं उनके खिलाफ पहले भी खेल चुका हूं। मैंने वास्तव में यह शॉट पहले भी खेला है, लेकिन उतना अच्छा नहीं। जब मैंने ये शॉट मारा तो यह पॉइंट की ओर चला गया।
प्लेऑफ में फिर से जगह बनाने के लिए मुंबई के लिए सूर्यकुमार की फॉर्म अहम साबित हुई है। अब तक की 12 पारियों में उन्होंने 190.84 की स्ट्राइक रेट से चार अर्द्धशतक और एक शतक के साथ 479 रन बनाए हैं।
सचिन भी रह गए थे दंग
सूर्या ने वानखेड़े स्टेडियम में पिछले हफ्ते गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान ये छक्का लगाया था। एक नजर से लगा कि सूर्या शायद एक लॉफ्टेड कवर ड्राइव मारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यह सूर्यकुमार का जादू था जिसने शॉट को थर्ड मैन के ऊपर छक्के के लिए पहुंचाया। यह शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वानखेड़े के ड्रेसिंग रूम में बैठे सचिन शॉट की नकल करते हुए हाथ से इशारा करते दिखे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines