IPL 2023: आईपीएल 2023 के 47वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 रनों से हार गई। एक वक्त केकेआर बैकफुट पर नजर आ रही थी, लेकिन 172 रनों के टारगेट का पीछा कर रही हैदराबाद की पारी में 15 ओवर के बाद मैच पलटा और अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद भी हैदराबाद हार गई। इस हार के बाद टीम के हेड कोच ब्रायन लारा ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
ब्रायन लारा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘हम विनिंग कॉम्बिनेशन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गेंदबाजी में तो हर एक बार गेंदबाजों ने बेहतरीन काम किया है लेकिन बल्लेबाजों की वजह से इस सीजन हम उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
https://twitter.com/IPL/status/1654198216513187840?s=20
टीम की कमजोरी के बारे में बताते हुए लारा ने कहा कि ‘हम पावरप्ले में विकेट गंवा देते हैं। इससे आप हमेशा गेम में पीछे हो जाते हैं। हमने एक बार फिर हेनरिक क्लासेन के ऊपर सारा भार छोड़ दिया। वो छठे नंबर पर आते हैं और उससे पहले पांच बेहतरीन बल्लेबाज हमारे पास हैं।’
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो हैदराबाद में खेले गए आईपीएल 2023 के 47वें मुकाबले में केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 171/9 का स्कोर बनाया, जवाब में SRH की टीम पूरे ओवर खेलकर 166/8 रन ही बना पाई और 5 रनों से मैच हार गई। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी ओवर डाला और टीम को जीत दिला दी।
एन वक्त पर आउट हो गए थे मार्करम-क्लासेन
हैदराबाद के लिए एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन ने 47 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की थी और टीम को जीत की तरफ ले जा रहे थे। लेकिन एन वक्त पर दोनों आउट हो गए, लिहाजा टीम को हार मिली। क्लासेन 20 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। मार्करम ने 40 गेंदों में 41 रनों की धीमी पारी खेली।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines