हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: 'मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है' शुभमन गिल ने विराट कोहली को बताया अपना आदर्श, कही ये बात

विज्ञापन

IPL 2023: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली देश भर के कई युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं। उनके नक्शे कदमों पर चलकर कई खिलाड़ी क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे हैं। इन्हीं में से एक टी20, टेस्ट, वनडे और आईपीएल में शतक जड़ने वाले शुभमन गिल भी हैं। गिल ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल का पहला शतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने कोहली की जमकर तारीफ की।

विराट कोहली ही मेरे हीरो- गिल

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गिल ने 101 रनों की पारी खेली। उन्होंने इसमें 13 चौके और एक छक्का जड़ा।इस शानदार पारी के बाद गिल ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें अपना आदर्श बताया। गिल ने कहा कि वो 12-13 साल की उम्र से ही विराट कोहली को फॉलो कर रहे हैं।क्रिकेट की समझ पैदा होने के बाद से ही कोहली उनके आदर्श रहे हैं। उन्होंने विराट कोहली से काफी कुछ सीखा है। गिल ने आगे कहा कि कोहली की बैटिंग, उनका पैशन और जज्बा उन्हें काफी मोटिवेट करता है।

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से चर्चा करते हुए शुभमन गिल ने कहा कि – “जब मैं 12-13 साल का था तब से मैंने विराट कोहली भाई को सबसे अधिक फॉलो किया, जब से मैंने क्रिकेट को समझना शुरू किया तब से वह मेरे आदर्श रहे हैं। मैंने विराट भाई से बहुत कुछ सीखा है। उनकी बल्लेबाजी और जुनून और प्रतिबद्धता मुझे प्रेरित करती है’

विज्ञापन

शुभमन गिल ने गुजरात के लिए पूरे किए 1000 आईपीएल रन

बता दें कि शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में 576 रन बनाए हैं। गिल ने इस दौरान एक शतक भी जड़ा है। जो कि सोमवार को हैदराबाद के खिलाफ आया। वे गुजरात टाइटंस के लिए 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola