हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: इतिहास रचने के कगार पर शिखर धवन, कोहली-रोहित को पछाड़ने का मौका

विज्ञापन
IPL 2023 Shikhar Dhawan

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स शनिवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के पास आईपीएल में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। शिखर इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास रचने की कगार पर हैं।

50 अर्धशतक जमाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं धवन 

शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वह एक अर्धशतक जमाते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा को पछाड़ देंगे। धवन के अब तक टूर्नामेंट में 49 अर्धशतक हैं और वह आईपीएल में 50 अर्द्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। जबकि कोहली के अब तक 47 अर्धशतक हैं, वहीं रोहित के पास केवल 42 फिफ्टी हैं। धवन आईपीएल 2023 में अब तक तीन मैचों में दो अर्द्धशतकों के साथ जबरदस्त फॉर्म में हैं।

डॉट बॉल से उबरना होगा 

हालांकि दो जीत के साथ शानदार शुरुआत के बाद धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को दो बैक-टू-बैक हार का सामना करना पड़ा। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पीबीकेएस की हार में मुख्य कारण 10 और 15 ओवर के बीच धीमी बल्लेबाजी रही। उन्होंने 56 डॉट बॉल खेलीं। धवन ने हार के बाद कहा था- “हमने बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं बनाए। हमें आगे चलकर उस चीज को सुधारना होगा। अगर आप डॉट गेंदों की संख्या देखें, अगर कोई टीम 56 गेंदें खेलती है, तो आप मैच हार जाते हैं।” अपनी पहली तीन पारियों में 40, नाबाद 86 और नाबाद 99 रन के स्कोर के साथ धवन की फॉर्म फैंस को चकित कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola