IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल 2023 के 43वें मुकाबले में ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर हुआ है। आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस एक बार फिर नंबर 1 पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से कैप छीनी है। फॉफ के नाम अब तक 9 मैचों में 466 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर यशस्वी हैं, जिन्होंने 9 मैचों में अब तक 428 रन बनाए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन शामिल है?
ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के डेवोन कॉन्वे का नाम है, जिन्होंने 9 मैचों में 414 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 9 मैचों में 364 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जिन्होंने चेन्नई टीम के लिए 9 मैचों में 354 रन बनाए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज
466-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 9
428 रन, यशस्वी जायसवाल (RR) मैच 9
414 रन, डेवोन कॉन्वे (CSK) मैच 9
364 रन, विराट कोहली (RCB) मैच 9
354 रन, ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) मैच 9
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दी जाती है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन किसे मिली थी ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
15 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
50 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines