IPL 2020: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का सफर पहले क्वालिफायर में मुंबई के हाथों मिली हार के साथ ही खत्म हो गया है। इस हार के बाद लखनऊ टीम के सभी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट रहे हैं। आईपीएल से जाते-जाते लखनऊ के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने टीम के मेंटोर गौतम गंभीर की तारीफ में बड़ी बात कही है।
नवीन ने की गौतम गंभीर की तारीफ
नवीन उल हक ने कहा कि ‘मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है और उनका काफी सम्मान करता हूं। नवीन उल हक के मुताबिक हर कोई अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करता है और गौतम गंभीर भी करते हैं। नवीन ने गौतम गंभीर को भारत का लीजेंड करार दिया है।
अपने प्लेयर का सपोर्ट करना चाहिए
मुंबई के खिलाफ मैच के बाद नवीन ने कहा कि ‘मेंटर, कोच, प्लेयर या किसी और को हर किसी को अपने खिलाड़ी को सपोर्ट करना चाहिए। मैं मैदान में अपने साथी खिलाड़ी के लिए खड़ा रहूंगा और दूसरों से भी यही उम्मीद करता हूं। गौतम गंभीर भारत के लेजेंडरी प्लेयर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट को उन्होंने काफी कुछ दिया है।’
गंभीर से काफी कुछ सीखा है
नवीन ने आगे कहा कि ‘एक मेंटर, एक कोच और क्रिकेट के लेजेंड के तौर पर मैं उनका काफी सम्मान करता हूं और उनसे मैंने काफी कुछ सीखा है। मैदान के अंदर और बाहर किस तरह से अपने क्रिकेट को लेकर सजग रहना चाहिए, मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है।’
विराट से हुई थी तीखी नोकझोंक
ये वही नवीन उल हक हैं, जो आरसीबी के खिलाफ 1 मई को खेले गए मुकाबले में विराट कोहली से भिड़ गए थे। दोनों के बीच खूब बहस हुई थी। इसके बाद गंभीर भी नवीन उल हक के सपोर्ट में आ गए थे और उनकी विराट कोहली से लड़ाई हो गई थी। बाद में टीम के साथी खिलाड़ियों ने दोनों को अलग-थलग किया था। विराट कोहली से विवाद के बाद नवीन उल हक को काफी ट्रोल भी किया गया और स्टेडियम में उनके सामने कई बार कोहली-कोहली के नारे लगे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines