IPL 2023: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान केएल राहुल पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। राहुल की चोट भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लिए भी एक बड़ा नुकसान है। क्योंकि केएल अब आईपीएल (IPL 2023) और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) के फाइनल का हिस्सा नहीं होंगे। इसे लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखी और दुख व्यक्त किया है। केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले में चौका रोकने के लिए दौड़ते वक्त चोटिल हुए थे।
खुद की चोट पर केएल राहुल ने दिया ये बयान
अपनी चोट की अपडेट को लेकर केएल राहुल ने कहा कि, ‘मेडिकल टीम के साथ सावधानीपूर्वक विचार और परामर्श के बाद, यह निष्कर्ष निकाला गया है कि शीघ्र ही मेरी जांघ की सर्जरी होने वाली है। मेरा ध्यान आने वाले हफ्तों में अपने रिहैबिलिटेशन और रिकवरी पर रहेगा। यह एक कठिन फैसला है, लेकिन पूर्ण रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए यही जरुरी है।’
मैं बाहर से टीम को समर्थन करूंगा
पूरे आईपीएल से बाहर होने पर केएल राहुल लखनऊ टीम की टीम को मिस करेंगे। उन्हें टीम के साथ न होने का दुःख है, राहुल ने कहा कि लेकिन मुझे भरोसा है कि टीम के खिलाड़ी अहम मौकों पर दमदार खेल दिखायेंगे। मैं उन्हें बाहर से समर्थन करूंगा।’केएल राहुल ने अपने फैन्स को भी शुक्रिया अदा किया और साथ ही बीसीसीआई व लखनऊ फ्रैंचाइजी का भी मदद करने के लिए धन्यवाद किया है।
नीले रंग में वापस आने के लिए सबकुछ करूंगा
आईपीएल के ठीक बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इस मुकाबले के लिए राहुल को टीम में जगह मिली थी, लेकिन अब चोट के चलते वह बाहर हो गए हैं। इस पर राहुल ने कहा कि ‘पूरी तरह से निराश हूं कि मैं अगले महीने टीम इंडिया के साथ ओवल में नहीं रहूंगा। मैं नीले रंग में वापस आने और अपने देश की मदद करने के लिए सब कुछ करूंगा। यह हमेशा मेरा फोकस और प्राथमिकता रही है।’
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines