हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हर दिन ऐसा करना मुश्किल...', कोलकाता में हार के बाद बोले नितीश राणा

विज्ञापन

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 19वां मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को ईडन गार्डन में 23 रनों से शिकस्त थमा दी। केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद हैदराबाद ने 20 ओवर में 228 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के तीन विकेट जल्दी आउट हो गए। कप्तान नितीश राणा ने 41 गेंदों में 75 और रिंकू सिंह ने 31 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

हमने प्लान के अकॉर्डिंग बॉल नहीं डाली

राणा ने मैच हारने के बाद कहा- हमने प्लान के अकॉर्डिंग बॉल नहीं डाली। मुझे लगता है कि 230 बहुत बड़ा टोटल था। हालांकि हर दिन मैच फिनिश करना मुश्किल काम है, लेकिन जैसे रिंकू और मैंने जिस तरह बैटिंग की, उससे ओवरऑल खुश हूं।

और पढ़िए – ‘ऋषभ पंत मजबूत…’, निकोलस पूरन ने अपने एक्सीडेंट का अनुभव साझा कर चैंपियन को दिया मोटिवेशन

विज्ञापन

https://twitter.com/IPL/status/1646936032896765955?cxt=HHwWhsDSiZPmi9stAAAA

और पढ़िए – IPL 2023, KKR vs SRH: हैदराबाद ने कोलकाता को दी शिकस्त, शतक जड़कर छाए हैरी ब्रूक

पिछले मैच में हमने कौनसा सोचा था

नितीश ने अपनी बल्लेबाजी पर कहा- मेरा यही प्लान था कि गेम को डीप लेकर जाऊं। पिछले मैच में हमने कौनसा सोचा था कि हम इसे जीत जाएंगे। इसलिए मैंने एक छोर से मारना शुरू किया। राणा ने आगे कहा- मुझे लगता है कि कई बार यही बॉलर हमें मैच जिताकर देंगे। इसलिए हम आगे के मैचों पर ध्यान देंगे। हमें दो पॉइंट मिलते तो अच्छा लगता।

विज्ञापन

SRH के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक ने सीजन का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 55 गेंद में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। हैदराबाद द्वारा दिया गया 229 रनों का टारगेट इस सीजन का सबसे हाई स्कोर भी है। हैदराबाद के लिए ब्रूक के अलावा कप्तान एडिन मार्करम ने भी तूफानी फिफ्टी बनाई।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola