IPL 2023: आईपीएल 2023 में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के बाद भी उनकी टीम रॉयल चैलेंजर बैंलगोर इस सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। गुजरात के खिलाफ आखिरी मैच में विराट ने 101 रनों की शतकीय पारी भी खेली, लेकिन गेंदबाज टारगेट को डिफेंड नहीं कर पाए। इस हार के साथ ही आरसीबी का सफर इस सीजन खत्म हो गया। इस बीच इंग्लैंड टीम के स्टार बल्लेबाज रहे केविन पीटरसन ने विराट कोहली को एक सलाह दी है।
केविन पीटरसन ने कोहली को दी ये सलाह
आरसीबी के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद केविन पीटसरन ने एक ट्वीट में लिखा कि विराट के लिए अब कैपिटल सिटी का रुख करने का वक्त आ गया है। उन्होंने इसके साथ हैशटैग आईपीएल भी लगाया है। विराट कोहली दिल्ली के रहने वाले हैं। 2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ तो दिल्ली की टीम के पास कोहली को खरीदने का मौका था, लेकिन तब फ्रंचाइजी चूक गई थी। इसके बाद विराट कोहली को आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा था।
https://twitter.com/KP24/status/1660501760006340608?s=20
विराट कोहली का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन
विराट कोहली ने इस सीजन बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 मैचों में 53.25 के औसत से 639 रन ठोके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.82 का रहा। विराट ने इस सीजन 2 सेंचुरी और 6 फिफ्टी बनाई हैं।
विराट कोहली आईपीएल में रिकॉर्ड
भले ही विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को खिताब नहीं दिलवाया हो, लेकिन उन्होंने इस लीग में बल्ले से कमाल किया और काफी रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वो आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 237 मैचों में 37.25 के औसत और 130 के स्ट्राइक रेट से 7263 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से 7 शतक और 50 अर्धशतक निकले।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines