नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के तहत सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच लखनऊ में खेला गया लो स्कोरिंग मैच हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया। मुकाबले में एलएसजी के गेंदबाज नवीन उल हक और आरसीबी स्टार विराट कोहली के बीच काफी गहमागहमी हो गई। मामला यहां तक बढ़ गया कि इस बहस में काइल मेयर्स, गौतम गंभीर भी कूद पड़े। वहीं अमित मिश्रा बीचबचाव कराते हुए नजर आए। ये घटना क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मैं यहां आईपीएल में खेलने आया हूं
इस बीच मैच के बाद नवीन उल हक की टीम के एक साथी से बातचीत का खुलासा हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक नवीन ने ड्रेसिंग रूम में एलएसजी टीम के एक साथी से कहा- मैं यहां आईपीएल में खेलने आया हूं, किसी से गाली खाने नहीं।
अफगानिस्तान के स्टार ने सोशल मीडिया पर भी एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा: “आपको वही मिलता है जिसके आप हकदार होते हैं। ये ऐसा ही होना चाहिए और ऐसा ही चलता है।” उल्लेखनीय है कि नवीन और कोहली के बीच झगड़े के बाद एलएसजी कप्तान केएल राहुल ने दोनों खिलाड़ियों में सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन नवीन मना करते हुए चले गए। इस वक्त केएल कोहली से बात कर रहे थे, नवीन वहां से होकर गुजर रहे थे।
naveen ul haq
बीसीसीआई ने की सख्त कार्रवाई
बीसीसीआई ने इस घटना पर सख्त कार्रवाई की है। आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए विराट और गंभीर पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज नवीन-उल-हक पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। नवीन-उल-हक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines