IPL 2023: दुनिया भर की सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत में एक महीने का समय बचा है और सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी करना शुरू कर दी है। टीमों के साथ-साथ खिलाड़ी भी इसे लेकर विशेष तैयारी कर रहे हैं और फिटनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी कड़ी में विराट कोहली की टीम रॉयल चेलैंजर्स बैंगलुरु के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल लगभग फिट हो गए हैं और अब डोमेस्टिक क्रिकेट भी खेलने वाले हैं।
लंबे समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे मैक्सवेल
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मेक्सवेल एक दोस्त की पार्टी में चोटिल हो गए थे जिसके चलते उनके पैर में फ्रेक्चर था। हालांकि अब वे इससे उबर गए हैं और वे डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले हैं। इससे बेंगलुरु के फैंस के लिए खुशखबर सामने आई है। अगर मेक्सवेल डोमेस्टिक में अच्छा खेलते हैं और उन्हें फिटनेस में कोई दिक्कत नहीं होती है तो वे अपनी टीम के लिए खेल पाएंगे।
आईपीएल 2023 के लिए RCB Squad
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, अनुज रावत, फिन एलन, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कॉल, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, आकाश दीप, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड विली, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसारंगा, रीस टोप्ले, हिमांशु शर्मा, विल जैक्स, मनोज भांडगे, अविनाश सिंह, सोनू यादव, राजन कुमार।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
32 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
35 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
50 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines