नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 59वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स से करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुश्किल पिच पर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शानदार पारी खेलकर शतक ठोका। उन्होंने 65 गेंदों में 103 रन जड़े। दिल्ली कैपिटल्स ने 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की, लेकिन डेविड वॉर्नर के 54 रन पर आउट होने के बाद दिल्ली की टीम बिखरती चली गई। आखिरकार उसे 31 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। 12 में से 8 मैच हारने के बाद कैपिटल्स सिर्फ 8 अंक ही जुटा पाई। वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। जबकि टॉप 4 टीमें 12 अंक से ज्यादा पर हैं। ऐसे में कैपिटल्स अपने अगले दो मुकाबले जीत भी लेती है तो 12 पॉइंट ही मिल पाएंगे। ऐसे में वह बाहर हो गई है।
राजपक्षे की जगह रजा को वापस लाया गया
पीबीकेएस कप्तान शिखर धवन ने टॉस पर कहा- हमने भी गेंदबाजी की होती। मुझे लगता है कि हम परिस्थितियों से अच्छी तरह से तालमेल बिठा रहे हैं, हम कुछ अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। कभी-कभी हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। युवा खिलाड़ी अच्छे संकेत दे रहे हैं। हमने एक बदलाव किया है। राजपक्षे की जगह रजा को वापस लाया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (c), फिलिप साल्ट (w), मिशेल मार्श, रिले रोसौव, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (c), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (w), सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
13 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
46 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
1 hr agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
1 hr agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
6 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines