IPL 2023: आईपीएल 2023 टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे के लिए शानदार रहा है। इस सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं और रनों की बारिश कर रहे हैं। 23 अप्रैल को ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में उन्होंने केकेआर के खिलाफ बल्ले से तबाही मचा दी। रहाणे ने 29 गेंद पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 71 रन ठोक दिए। इस पारी के बाद रहाणे ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि पिक्चर अभी बाकी है।
मैच के बाद रहाण ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि ‘बस एक स्पष्ट माइंडसेट था। अगर आपके कानों के बीच की बात सही है, आपका दिमाग सही है तो आप ठीक रहेंगे। मैं सिर्फ अपने खेल का आनंद लेने की कोशिश कर रहा हूं। विकेट थोड़ा स्टिकी था, लेकिन एक बार जब आप अंदर आते हैं तो आपके पास एक शानदार मौका होता है।’
और पढ़िए – PAK vs NZ: सेंचुरी से चूके मोहम्मद रिजवान, लेकिन बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
https://twitter.com/ajinkyarahane88/status/1650338769739079681?s=20
‘सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है’
चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 235 रन बनाए थे। पावरप्ले में बढ़िया शुरुआत की थी। इसे लेकर रहाणे ने कहा कि ‘हमने शानदार शुरुआत की और इसके बाद मैं अपने शॉट खेलना चाहता था और लय बनाए रखना चाहता था। मैंने अब तक अपनी सभी पारियों का लुत्फ उठाया है, मुझे अब भी लगता है कि सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।’
और पढ़िए – IPL 2023: डेविड वॉर्नर ने छुए भुवनेश्वर कुमार के पैर, भुवी ने लगा लिया गले, देखें वीडियो
इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं रहाणे
आईपीएल 2023 में रहाणे का बल्ला रनों की बारिश कर रहा है। रहाण ने पहले ही मैच में मुंबई के खिलाफ 61 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अब तक खेले गए 6 मैचों में 209 रन बना लिए हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए और अपनी टीम को 49 रनों से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines