हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

न्यूजीलैंड में T20 विकेटों का बादशाह कौन? भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप-5 खिलाड़ी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है. भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. ऐसे में आइए जानते हैं न्यूजीलैंड की धरती पर टी-20आई में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में.

विज्ञापन
Team India/ Image Source: ANI

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होने जा रहा है. इस लंबे दौरे के लिए भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. सबसे पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टी20 टीम ने वहां पहुंचकर अपनी तैयारियां शुरू कीं. इस सीरीज में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेलते नजर नहीं आएंगे, जबकि भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है. हालांकि, न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन कर चुके कई भारतीय गेंदबाज इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं. आइए जानते हैं कि न्यूजीलैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज कौन हैं?

शार्दूल ठाकुर हैं पहले नंबर पर

न्यूजीलैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शार्दूल ठाकुर शीर्ष पर हैं. उन्होंने 2020 के दौरे पर पांच मुकाबले खेले थे और कुल आठ विकेट अपने नाम किए थे. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर दो विकेट लेना रहा. हालांकि, शार्दूल लंबे समय से भारतीय टी20 टीम से बाहर हैं. साल 2022 के बाद से उन्हें इस प्रारूप में लगातार खेलने का मौका नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें: ना स्पिन खेल पा रहे, ना पेस! पाकिस्तान पर बोझ बने बाबर आजम, 65 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह

इस सूची में दूसरा स्थान जसप्रीत बुमराह का है. उन्होंने न्यूजीलैंड में अब तक पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और छह विकेट हासिल किए हैं. हालांकि, आगामी सीरीज में वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में प्रशंसकों को न्यूजीलैंड की धरती पर उनकी गेंदबाजी देखने को नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें: टेस्ट में मिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक मुकाम, बने 450 विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के गेंदबाज

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल भी टॉप-5 में शामिल

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड में नौ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और छह विकेट चटकाए. चहल का अनुभव काफी अच्छा रहा है, लेकिन वह भी मौजूदा टी20 टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हुए हैं.

मोहम्मद सिराज ने दो मैचों में लिए छह विकेट

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम भी इस सूची में शामिल है. उन्होंने न्यूजीलैंड में केवल दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर छह विकेट हासिल किए थे. कम मुकाबले खेलने के बावजूद उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा. हालांकि, वह फरवरी के बाद से भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं. न्यूजीलैंड दौरे पर वह वनडे और टेस्ट सीरीज में खेलते दिखाई दे सकते हैं.

विज्ञापन

खलील अहमद का भी टॉप-5 में नाम

इस सूची में पांचवें स्थान पर खलील अहमद हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में चार विकेट लिए थे. हालांकि, खलील भी लंबे समय से भारतीय टी20 टीम से बाहर हैं. साल 2024 के बाद से उन्हें इस प्रारूप में खेलने का मौका नहीं मिला है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola