घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्लासिक गुजराती खिचड़ी? जानिए बनाने का आसान तरीका

क्या आपने कभी गुजरात की मशहूर खिचड़ी खाई है, जिसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि आप रोजाना की बोरिंग खिचड़ी को भूल जाएंगे. आइए जानते हैं कैसे बनती है ये स्वादिष्ट डिश?

gujarati khichdi recipe pressure cooker

रोजाना की खिचड़ी से कुछ अलग खाएं, इस आसान तरीके से बनाएं गुजराती खिचड़ी (Image: AI)

Gujrati Khichdi: आपने खिचड़ी तो कई बार खाई होगी, लेकिन हम इस स्टोरी में आपको गुजरात की फेमस खिचड़ी की रेसिपी बताएंगे, जिसका स्वाद इतना शानदार होगा कि खाने वाला हर शख्स आपकी तारीफ करेगा. गुजराती खिचड़ी घरों में बनने वाली आम खिचड़ी से काफी अलग होती है और स्वाद में भी इसका कोई जवाब नहीं है. इतना ही नहीं, इसे बनाना भी काफी आसान, इसलिए अगर आप अकेले रहते हैं या फिर पहली बार खाना बनाने जा रहे हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको इस स्टोरी में इस स्वादिष्ट खिचड़ी की रेसिपी बताएंगे, जिसे अपनाकर आप मजे से इसका स्वाद ले सकेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन चीजों से तैयार होगी गुजराती खिचड़ी?

  • 2/3 कप चावल
  • 1/3 मूंग दाल
  • 3 1/2 पानी
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 4-5 कली लहसुन
  • 1/4 टीस्पून राई
  • 1/2 टीस्पूनजीरा
  • 4-5 करी पत्ते
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • नमक स्वादानुसार

गुजराती खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी

  • सबसे पहले दाल और चावल को पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.
  • अब मीडियम आंच पर प्रेशर कुकर में दाल, चावल, हल्दी पाउडर, नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालें.
  • फिर कुकर का ढक्कन बंद करके 4 सीटी आने तक खिचड़ी को पकने दें.
  • खिचड़ी जब पक जाए, तो कुकर का प्रेशर अपने आप खत्म होने दें. इसके बाद ढक्कन खोलकर खिचड़ी को एक बर्तन में निकाल लें.
  • अब मीडियम आंच पर तड़का पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई और जीरा डालकर तड़कने दें.
  • इसके बाद बारीक कटा लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब करी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ सेकंड तक हल्का भून लें.
  • तैयार तड़के को खिचड़ी के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • इस तरह गरमागरम गुजराती खिचड़ी तैयार हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, जानें मिल्क रोल बर्फी बनाना की आसान रेसिपी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ