न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज, मौजूदा स्क्वाड में दो खिलाड़ी शामिल
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. आइए इससे पहले आपको बताते हैं कि भारत के किन गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

IND VS NZ: भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच गई है. 22 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इस बार सीरीज जीतना चाहेगी. पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाने वाला है. टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ भारतीय गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन रहा है. इन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया है. यहां हम आपको पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट न्यूजीलैंड के खिलाफ लिए हैं.
जसप्रीत बुमराह
2 / 6लिस्ट में पहले नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं. उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने 15 मुकाबलों में 20 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच 2016 में खेला था. उनकी इकॉनमी 6.82 की रही है. उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/15 का रहा है. बुमराह न्यूजीलैंड की धरती पर 6 विकेट ले चुके हैं. इस बार वो टीम का हिस्सा नहीं हैं. (Photo: ANI)
अर्शदीप सिंह
3 / 6लिस्ट में दूसरे नंबर पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं. उन्होंने भी अपनी गेंदबाजी से खूब कहर ढाया है. वो मौजूदा टीम का हिस्सा भी हैं. उन्होंने 10 मुकाबलों में 17 विकेट लिए हैं. अर्शदीप ने एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है. उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/51 का रहा है. न्यूजीलैंड में उन्होंने 4 विकेट लिए हैं. अर्शदीप ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2022 में खेला था. (Photo: ANI)
हार्दिक पांड्या
4 / 6हार्दिक पांड्या का न्यूजीलैंड के खिलाफ तगड़ा ऑलराउंडर प्रदर्शन देखने को मिला है. वो लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 मुकाबलों में 14 विकेट ले चुके हैं. पांड्या की इकॉनमी 9 की रही है. हार्दिक का बेस्ट प्रदर्शन 4/16 का रहा है. इस बार वो टीम का हिस्सा नहीं हैं. इंजरी के कारण वो टीम में नहीं चुने गए हैं. (Photo: ANI)
अक्षर पटेल
5 / 6टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की है. उन्होंने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला था. वो अब तक 8 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं. उनका इकॉनमी रेट 7.96 का रहा है. अक्षर का न्यूजीलैंड के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन 3/9 का रहा है. (Photo: ANI)
युजवेंद्र चहल
6 / 6युजवेंद्र चहल लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं. उनकी 7.84 की इकॉनमी रही है. चहल लंबे समय से भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं. चहल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से हमेशा न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया है. (Photo: ANI)