अभिषेक-संजू ओपनर, वैभव सूर्यवंशी OUT…न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाने वाला है. दोनों टीमें बड़े मुकाबले के लिए तैयार हो गई हैं. आइए आपको टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं.

IND vs NZ

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 (Photo: ANI)

IND vs NZ: हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई थी. दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं. पांचवां और निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. खैर अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से कड़ी चुनौती मिलने वाली है. 22 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच क्राइस्टचर्च में पहला टी20 मैच खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की कंडीशन काफी अलग होंगी. वहां पर भारत की चुनौती भी काफी अलग होगी. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है. आइए आपको संभावित प्लेइंग-11 के बार में बताते हैं.

विज्ञापन

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचों मैच में वैभव सूर्यवंशी बेंच पर बैठे थे. उन्हें मौका नहीं दिया गया. विंडीज सीरीज के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि सूर्यवंशी को अपने मौके के लिए इंतजार करना होगा. उन्होंने संकेत दे दिए थे कि न्यूजीलैंड दौरे पर भी उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. पहले टी20 में उनका खेलना मुश्किल है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नज़र आएंगे. वहीं नंबर-3 पर ईशान किशन मैदान पर उतरेंगे. नंबर-4 पर अय्यर की जगह फिक्स है. नंबर-5 पर तिलक वर्मा हैं. उन्होंने इस पोजिशन पर काफी प्रभावित किया है. इसके बाद शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल का नंबर आएगा. नमन धीर को शायद न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका नहीं दिया जाएगा.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका

विंडीज के खिलाफ अंतिम मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग-11 में जगह मिली थी. अर्शदीप सिंह चोट के कारण बाहर हो गए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर और अर्शदीप के हाथों में होगी. इनका साथ देने के लिए प्लेइंग-11 में प्रिंस यादव को शामिल किया जा सकता है. न्यूजीलैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों को काफी फायदा मिलता है.

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का टी20 में रिकॉर्ड काफी बढ़िया रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी20 मुकाबले हो चुके हैं. टीम इंडिया ने 19 मैचों में जीत प्राप्त की है. वहीं 11 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली. एक मुकाबला बराबरी पर छूटा है. टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी रहा है. 2020 के बाद से न्यूजीलैंड में भारत एक भी मैच नहीं हारा है. ये भी बहुत बड़ी बात है. श्रेयस अय्यर इस खास रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे.

पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ