IND vs NZ: न्यूजीलैंड में तबाही मचाने को तैयार अभिषेक शर्मा! निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में 22 अक्टूबर को पहला टी20 मैच खेला जाएगा. सभी की नजरें ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के ऊपर होंगी. वो न्यूजीलैंड की धरती पर कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

Abhishek Sharma

अभिषेक न्यूजीलैंड में बना सकते हैं बड़े रिकॉर्ड (Photo: ANI)

Abhishek Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है. क्राइस्टचर्च में पहला टी20 मैच 22 अक्टूबर को होगा. भारतीय टीम लंबे समय बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया की लगभग पूरी टीम बदल गई है. टीम में अब ऐसे बल्लेबाज शामिल हो गए हैं जो तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. इसमें से एक ओपनर अभिषेक शर्मा हैं. उनके ऊपर न्यूजीलैंड में सभी की नजरें रहेंगी. वो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वो मैच में बिल्कुल भी रूकने का नाम नहीं लेते हैं. उन्हें बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है कि सामने कौन है. खैर न्यूजीलैंड में तीन बड़े रिकॉर्ड अभिषेक के निशाने पर होंगे. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा पूरे करेंगे 150 सिक्स लगाने का आंकड़ा

अभिषेक शर्मा ने सभी देशों के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की है. आक्रामक होकर वो टीम के लिए रन बनाते हैं. 2026 तो अभी तक उनके लिए बहुत खास रहा है. वो टी20 इंटरनेशनल में अभी तक 70 सिक्स मार चुके हैं. एक कैलेंडर ईयर में टीम इंडिया की तरफ से इतने सिक्स किसी ने नहीं लगाए हैं. हाल ही में उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा. उनके नाम कुल 143 सिक्स दर्ज हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सात सिक्स मारते ही वो 150 आंकड़ा पार कर लेंगे. इसके बाद वो भारत की तरफ से 150 सिक्स लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 205 सिक्स मारे हैं. वहीं दूसरे नंबर पर 179 छक्कों के साथ सूर्या मौजूद हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अभिषेक-संजू ओपनर, वैभव सूर्यवंशी OUT…न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

एक हजार का आंकड़ा पार करेंगे अभिषेक

2026 में अभिषेक ने हर जगह जाकर रन मारे हैं. किसी भी टीम को उन्होंने नहीं छोड़ा है. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में भी उन्होंने रन बनाए थे. 2026 में अब तक वो 34 मैचों में 956 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 201.68 का रहा है. 44 रन बनाते ही वो एक हजार का आंकड़ा पार कर लेंगे. इसके साथ ही वो एक साल में हजार का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. पहले नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं. उन्होंने 2022 में 1164 रन बनाए थे. सूर्या ने इसी साल न्यूजीलैंड में शतक भी लगाया था. वहीं दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं. जो 2026 में अब तक 1158 रन जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली को करेंगे पीछे

अभिषेक शर्मा अब विराट कोहली को भी पीछे छोड़ सकते हैं. उनके ऑलओवर टी20 आंकड़े जबरदस्त रहे हैं. वो 217 मैचों में 6437 रन बन चुके हैं. उनका औसत 32.84 का रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 रन बनते ही वो 6500 का आंकड़ा पार कर लेंगे. भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा 10 शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. उनके साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 की पोजिशन पर अभिषेक भी मौजूद हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शतक बनाते ही वो विराट के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ