हार्दिक पांड्या का फैन की दीवानगी देख पिघला दिल, 1000 किमी पैदल चलकर की ऑलराउंडर से मुलाकात, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के फेमस ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हार्दिक का एक फैन उनसे मिलने के लिए हजारों किमी दूर से पैदल चलकर बेंगलुरु पहुंचा है. पांड्या ने भी अपने रिएक्शन से सभी का दिल जीत लिया.

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या ने जीता दिल (Photo: ANI & X)

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हैं. उनकी फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. लंबे समय से वो भारतीय टीम में नज़र नहीं आए हैं. इंजरी की वजह से उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा है. मौजूदा समय में वो बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिकवरी कर रहे हैं. खैर पांड्या का खास वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है. उनका एक फैन उनसे मिलने लखनऊ से बेंगलुरु पहुंच गया. 1000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर पैदल तय करने वाले इस फैन को पांड्या ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया. उन्होंने खास वादा अपने फैन से किया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

फैन की दीवानगी

दरअसल रवि नाम का फैन पहले हार्दिक पांड्या से मिलने मुंबई गया था. वहां जाकर पता चला कि हार्दिक बेंगलुरु चले गए हैं. रवि ने हार नहीं मानी और वो मुंबई से बेंगलुरु पैदल चले गए. इस तरह उन्होंने हजार किमी से ज्यादा का सफर तय किया. हार्दिक ने रवि से अच्छे अंदाज में मुलाकात कर उनके हालचाल पूछा.

विज्ञापन

रवि के हाथ में एक प्लेकार्ड भी था. हार्दिक ने उनके सफर के बारे में भी पूछा. उन्होंने रवि से सवाल भी पूछा. हार्दिक ने कहा कि वो उनके लिए क्या कर सकते हैं. साथ ही साथ पांड्या ने उनकी जरूरत के बारे में पूछा. हार्दिक ने उनकी वापसी की ट्रेन की टिकट कराई. उन्होंने रवि से वादा किया कि वो उनसे बहुत जल्द मिलेंगे. लोग अब हार्दिक के इस अंदाज की सराहना कर रहे हैं. वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. फैंस का कहना है कि हार्दिक ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

चोट के कारण बाहर चल रहे हैं हार्दिक

हार्दिक को आईपीएल 2026 के दौरान चोट लगी थी. अभी तक वो पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. वो बेंगलुरु में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. हार्दिक टीम के अहम खिलाड़ी हैं. उनकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. टीम में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो उनकी भरपाई कर पाए. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भी है. इस वजह से भी चिंता बढ़ी हुई है. दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कह दिया कि हार्दिक का रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद कर दो. उन्होंने मैनेजमेंट को बड़ी सलाह दी है. गावस्कर ने कहा कि हार्दिक जैसा खिलाड़ी मिलना भारत को मुश्किल है. मैनेजमेंट मौजूदा समय में हार्दिक का रिप्लेसमेंट ढूंढ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ