सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, हिरासत बढ़ाने के आदेश के खिलाफ की अपील

Cockroach Janata Party: सौरव दास और आशुतोष रांका की कानूनी टीम ने कोर्ट की छुट्टियों के दौरान तत्काल सुनवाई की मांग की है और अब वे हाईकोर्ट रजिस्ट्री से जवाब का इंतजार कर रहे हैं.

CJP.jpg (7)

सौरव दास और आशुतोष रांका की कानूनी टीम ने कोर्ट की छुट्टियों के दौरान तत्काल सुनवाई की मांग की है. (Photo: PTI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है. यह याचिका सोमवार को एक स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें उनकी जमानत को खारिज कर दिया गया था और उनकी न्यायिक हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी. सौरव दास और आशुतोष रांका के वकीलों ने दलील दी कि यह आदेश कानूनी रूप से गलत है और रिकॉर्ड पर ऐसा कोई आधार मौजूद नहीं है जो इन दोनों फैसलों को सही ठहरा सके.

विज्ञापन

उनकी कानूनी टीम ने कोर्ट की छुट्टियों के दौरान तत्काल सुनवाई की मांग की है और अब वे हाईकोर्ट रजिस्ट्री से जवाब का इंतजार कर रहे हैं. सीजेपी की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका को एक मिनट भी जेल में नहीं रहना चाहिए और राजनीतिक गतिविधियों के कारण उनकी स्वतंत्रता प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने हिरासत बढ़ाने के पीछे क्या वजह बताई?

दक्षिण-पश्चिम जिले के स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में शांति भंग होने की आशंका को हिरासत बढ़ाने का आधार बताया था. आदेश के अनुसार, दोनों नेताओं ने 11 अक्टूबर को दिए गए बांड की शर्तों का कथित तौर पर उल्लंघन किया और इसके बाद शांति भंग की स्थिति पैदा हुई. मजिस्ट्रेट ने उनकी ओर से भविष्य में ऐसी गतिविधियां नहीं दोहराने के आश्वासन पर भी भरोसा नहीं जताया.

आदेश में कहा गया कि जांच अधिकारी की ओर से पेश सामग्री से शांति भंग होने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका सामने आई है. मजिस्ट्रेट के मुताबिक, ऐसी स्थिति में एहतियाती कार्रवाई जारी रखना आवश्यक था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ