न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, रणजी ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक

रणजी ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए शानदार शतक लगा दिया है. उनकी पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने झारखंड के खिलाफ विशाल स्कोर बना दिया है. न्यूजीलैंड दौरे से पहले ऋतुराज ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है.

Ruturaj Gaikwad

रणजी में गायकवाड़ का कमाल (Photo: ANI)

Ruturaj Gaikwad: 22 अक्टूबर से भारत का न्यूजीलैंड दौरा शुरू होगा. टीम वहां पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. भारतीय टीम का चयन हो गया है. वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ को भी मौका दिया गया है. हाल ही में उनका खराब फॉर्म देखने को मिला था. हालांकि अब चीजें थोड़ा ठीक हो गई हैं. दौरे से ठीक पहले ऋतुराज ने रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक मारकर लय हासिल कर ली है. भारतीय मैनेजमेंट के लिए कहीं ना कहीं ये बड़ी खुशखबरी है. गायकवाड़ का लय में आना जरूरी था.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ का शानदार शतक

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में ऋतुराज गायकवाड़ जोरदार शतक मारक अपने आलोचकों को जवाब दे दिया है. वो महाराष्ट्र के लिए पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे. महाराष्ट्र ऋतुराज लिस्ट A मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे थे. दूसरे मैच में उन्होंने वापसी की. आते ही झारखंड के खिलाफ उन्होंने सेंचुरी मार दी है. सबसे बड़ी बात है कि वो सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे. उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. उन्हें अंकित बावने का बढ़िया साथ मिला.

विज्ञापन

गायकवाड़ ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक मारा. उन्होंने 169 गेंदों का सामना किया. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 सिक्स लगाया. वैसे वो टॉप ऑर्डर पर भी खेलते हैं. इस बार वो बल्लेबाजी करने निचले क्रम में आए. गायकवाड़ 101 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने पहली पारी में 527 रनों का विशाल स्कोर बना दिया है. उन्होंने अंकित 82 रनों की पार्टनरशिप की. झारखंड पहली पारी में 169 रनों पर सिमट गई थी.

ये भी पढ़ें: शेफाली वर्मा पर ICC का कड़ा एक्शन, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ रहा था खराब प्रदर्शन

हाल ही में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया. वहां पर ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद को साबित किया था. इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन अनऑफिशियल वनडे मैचों के लिए इंडिया ए का कप्तान बनाया गया था. ऐसा लगा था कि तीनों मैचों में ऋतुराज कमाल दिखाएंगे लेकिन वो फ्लॉप रहे. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले वनडे मैच में वो 30 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे वनडे में भी कमबैक नहीं कर पाए. 5 गेंदों में उन्होंने 12 रन बनाए. तीसरे वनडे में भी गायकवाड़ से रन नहीं बन पाए. उन्होंने 57 गेंदें खेली और 33 रनों की पारी खेली. हालांकि खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया है. देखना होगा कि वहां पर उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ