IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और बड़ा स्कोर बनाया. कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इसके अलावा टिम सेफर्ट ने भी अहम रोल प्ले किया. भारत की ओर से बल्लेबाजी में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी से शानदार शुरुआत दिलाई थी, जिसकी बदौलत भारत ने पहला टी-20 मैच 4 विकेट से जीत लिया.
न्यूजीलैंड ने बनाए थे 225 रन
न्यूजीलैंड ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 20 ओवर में 225 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. मेजबान टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 82 रनों की आक्रामक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले. फिन एलेन ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 45 रन जोड़े, जबकि बेवन जैकब्स ने सिर्फ 16 गेंदों पर 31 रन बनाकर टीम की रन गति को बनाए रखा. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रहे.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, स्टार खिलाड़ी मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन, इस बड़ी गलती की मांगनी पड़ी माफी
भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर की गेंदबाजी में 49 रन दे दिए. अर्शदीप सिंह ने भी अपने कोटे के चार ओवर में 45 रन खर्च किए और एक विकेट हासिल किया. अक्षर पटेल की गेंदों पर भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे. उन्होंने चार ओवर में 51 रन दिए. वहीं, मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी के खाते में भी चार-चार ओवर में 40-40 रन खर्च किए.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत ने 4 विकेट से जीता मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े. संजू ने 33 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल थे. वहीं, अभिषेक के बल्ले से 12 गेंदों में 29 रन निकले. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रनों की अहम पारी खेली. अंत में नमनधीर ने 15 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत ने 19.4 ओवर में 230/6 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
33 mins agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
39 mins agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
2 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
3 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
4 hrs agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoअर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines