ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, स्टार खिलाड़ी मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन, इस बड़ी गलती की मांगनी पड़ी माफी

Megan Schutt: ऑस्ट्रेलिया की स्टार तेज गेंदबाज मेगन शूट को प्रिस्क्रिप्शन दवाओं से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने के कारण दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है. इस प्रतिबंध के चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से बाहर हो गई हैं.

Megan Schutt

मेगन शूट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बड़ी कार्रवाई (PIC Credit - X)

Megan Schutt Suspended for Two Matches: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शूट को दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है. यह कार्रवाई क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रिस्क्रिप्शन दवाओं से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर की है. बोर्ड ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को इसकी जानकारी दी है. इस प्रतिबंध के बाद शूट न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से बाहर हो गई हैं. इसके अलावा, वह महिला बिग बैश लीग (WBBL) 2026 में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए शुरुआती मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगी.

विज्ञापन

मेगन शूट पर क्यों लगा दो मैचों का बैन?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, मेगन शूट ने स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसन से जुड़े दिशानिर्देशों के तहत प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के इस्तेमाल के लिए तय नियमों का पालन नहीं किया, जिसके कारण उन्हें दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है. बोर्ड ने साफ कहा कि यह उल्लंघन प्रतियोगिता के बाहर की अवधि में हुई थी और इसका खेल प्रदर्शन बढ़ाने के उद्देश से कोई संबंध नहीं था. बोर्ड ने कहा कि वह खिलाड़ी को जरूरी सहयोग देता रहेगा और नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को तय मानकों और जिम्मेदारियों का पालन करने के महत्व से अवगत कराता रहेगा.

विज्ञापन

शूट पर लगाया गया यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट दोनों पर समान रूप से लागू होगा. इसके चलते वह 22 अक्टूबर को नॉर्थ सिडनी ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से बाहर हो गई हैं. इसके अलावा, वह 31 अक्टूबर को महिला बिग बैश लीग (WBBL) के 12वें सीजन के शुरुआती मुकाबले भी नहीं खेल पाएंगी. यानी शूट 31 अक्टूबर को WBBL 2026 में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगी.

शूट ने अपनी गलती पर मांगी माफी

हालांकि, मेगन शूट ने अपनी इस गलती को स्वीकार कर ली है और नियमों का पालन नहीं करने के लिए माफी भी मांगी है. उन्होंने इस मामले में कारण चर्चा में आने पर खेद जताया है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसन से जुड़े दिशानिर्देशों की नियमित जानकारी दी जाती है और उनका पालन करना उनकी जिम्मेदारी थी. शूट ने माना कि घटना मैदान के बाहर हुई थी और प्रदर्शन से जुड़ी नहीं थी, लेकिन इससे नियमों के पालन की उनकी जिम्मेदारी कम नहीं होती.

विज्ञापन

मेगन शूट का शानदार इंटरनेशनल करियर

33 वर्षीय मेगन शूट ने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है. शूट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 4 टेस्ट, 114 ODI और 126 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट 9 विकेट झटके, जबकि वनडे और टी20 इंटरनेशनल में क्रमश: 158 एवं 152 विकेट हासिल किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ